Hindi News

Holi Colours Meaning: होली के विभिन्न रंगों का जीवन में होता है अलग महत्व और मतलब..

Published:
Holi Colours Meaning: होली के विभिन्न रंगों का जीवन में होता है अलग महत्व और मतलब..

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। बिना रंगों के होली का कोई महत्व ही नहीं होता।  होली रंगों का त्योहार होता है।  अलग-अलग प्रकार के रंगों को इस्तेमाल कर लोग  होली खेलते हैं और एक दूसरे पर लगाकर प्यार बांटते हैं।  साथ ही अपने रिश्तो को भी मजबूत बनाते हैं।  लेकिन क्या आपको पता है कि  ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अलग-अलग रंगों का भी अलग ही महत्व होता है।  रंग सिर्फ  दिखने में अलग होते हैं, बल्कि इससे जुड़ी भावनाएं, इससे जुड़े  विचार और इससे जुड़े भविष्य में फल भी अलग होते हैं। लाल, हरा, नीला, बैगनी, गुलाबी, पीला अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल किया जाता है, इसका मतलब यह है कि इन सभी रंगों के अलग अर्थ और महत्व होते है।

यह भी पढ़े… MP News: महिला कैदियों ने की नई पहल, जेल में ही बना रहीं हर्बल गुलाल

पीला रंग (yellow)

पीले रंग का मतलब होता है सूर्य चक्र।  हमारे शरीर के विभिन्न भागों से जुड़ा होता है।  यह चक्र लीवर, पाचन तंत्र, गॉलब्लैडर, स्वास्थ से जुड़ा हुआ होता है। पीला रंग का मतलब सनशाइन होता है, जो जीवन में खुशियां, सकारात्मकता को बतलाता है। बहुत ही ज्यादा शुभ मी माना जाता है।

लाल रंग (Red)

लाल रंग का मतलब हमारे spine से होता है।  यह हमारे धरती के जुड़ाव की ओर इशारा करता है।  इस रंग का इस्तेमाल करके जीवन में कई समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।  हालांकि इसे प्यार कभी रंग माना जाता है। क यह रंग बहुत ही ज्यादा आकर्षक होता है और खतरे और ऊर्जा का रूप भी  माना जाता है।

यह भी पढ़े… OPPO K10 कुछ दिनों में Flipkart पर होगा लॉन्च, होंगे आकर्षक फीचर्स, जाने कीमत..

नारंगी रंग (orange)

सभी रंग हमारे शरीर के भावों से कहीं न कहीं जुड़े होते हैं और ऑरेंज  की बात करें तो इसे ज्योतिष शास्त्र में धार्मिक चक्र के रूप में भी देखा जाता है, जो नाभि से दो से 3 इंच नीचे पाया जाता है।  यह चक्र रिप्रोडक्शन, किडनी और सुख से जुड़ा होता है। हमारे जीवन में क्रिएटिविटी, एडवेंचर, सफलता और संतुलन को दर्शाता है।

हरा रंग (Green)

हरा रंग हृदय  चक्र के नाम से भी जाना जाता है, जो दिल, इम्यूनिटी सिस्टम, ऊर्जा मानसिक संतुलन और सशक्तिकरण से जुड़ा होता है। यह रंग प्रकृति से जुड़ा होता है जो जीवन में सकारात्मकता की ओर इशारा करता है।

नीला रंग (Blue)

नीला रंग आसमान और समुद्र की ओर इशारा करता है, जो जीवन में स्थिरता, शांति, संयम और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। नीला रंग हमारे शरीर में thyroid और और metabolism से जुड़ा होता है, जो जीवन में शांति की ओर इशारा करता है।

Disclaimer: यहाँ दी गई जानकारी का उद्देश्य भ्रम फैलाना नहीं है, यह केवल शिक्षित करने के लिए है। 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews