Home Made Lipstick: घर पर 2 तरीके से तैयार करें मनचाहा लिपस्टिक शेड, सुंदर और मुलायम बने रहेंगे होंठ

Home Made Lipstick

Home Made Lipstick Making Process: लड़कियों को बचपन से ही सजने सवरने का बहुत शौक होता है। बचपन में अपनी मम्मी से छुपा कर मेकअप करने से उनके इस शौक की शुरुआत होती है जो बड़े होने तक उन्हें ग्लैमरस बना देता है। अब तो मेकअप के कई सारे सामान मार्केट में उपलब्ध हैं, लेकिन आज से 10 से 15 साल पहले इतनी सारी वैरायटी नहीं आया करती थी। लेकिन एक चीज जो मिलती थी वह है लिपस्टिक और यह लड़कियों की हमेशा से ही फेवरेट रही है।

Home Made Lipstick

आज के समय में हर महिला की मेकअप किट में लिपस्टिक होना लाज़मी हो गया है और महिलाएं और लड़कियां अपनी पसंद के हिसाब से कलर का चुनाव कर इन्हें लगाना पसंद करती हैं। ऐसे तो कई सारे ब्रांड की महंगी से लेकर सस्ती लिपस्टिक मार्केट में उपलब्ध है लेकिन आज हम आपको जो तरीका बताने जा रहे हैं उसकी मदद से आप घर पर ही अपनी पसंदीदा लिपस्टिक अपने पसंदीदा रंग के अनुसार तैयार कर सकती हैं।

Home Made Lipstick

कई बार देखने में आता है कि हम मार्केट से लिपस्टिक तो लेकर आ जाते हैं लेकिन सही क्वालिटी और ब्रांड की जानकारी ना होने की वजह से हम खराब चीज ले आते हैं, जिसके इस्तेमाल से हमारे होंठ काले पड़ने लग जाते हैं और कई बार फट भी जाते हैं। ऐसे समय के लिए यह होममेड लिपस्टिक बहुत काम की होती है।

लिपस्टिक बनाने के लिए समान

घर पर एक बनाने के लिए आपको बी वैक्स, वैसलीन, शिया बटर या ऑलिव ऑयल, नारियल का तेल, फूड कलर और अगर आपको जरूरत हो तो एसेंशियल ऑयल मिक्स करने के लिए ले सकती हैं।

Home Made Lipstick

ऐसे बनाएं Home Made Lipstick

लिपस्टिक बनाने के लिए आपको एक कंटेनर में बी वैक्स और शिया बटर को बराबर मात्रा में लेकर इसमें आधा चम्मच वैसलीन और नारियल का तेल मिक्स करना होगा।

अब उबलते हुए पानी में इस कंटेनर को डाल दें और इन्हें एक साथ पिघलने दें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपको पानी के अंदर कंटेनर डालना है इसे डायरेक्ट आंच पर नहीं रखना है वरना ये जल सकता है।

जब ये अच्छे से पिघल जाए तो आप इसमें अपने पसंदीदा फूड कलर मिक्स कर इसे किसी डिब्बे में भरकर रख सकती हैं और बस आप की लिपस्टिक तैयार है।

Home Made Lipstick

ऐसे आएंगे अलग अलग शेड्स

अगर आपको ब्राउन कलर तैयार करना है तो आप चॉकलेट या फिर कोको पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। पिंक कलर तैयार करने के लिए बीटरूट और अनार का इस्तेमाल किया जा सकता है। नेचुरल चीजों के अलावा आप पुराने बचे हुए आईशैडो का इस्तेमाल भी अलग-अलग रंग बनाने के लिए कर सकती हैं।

ऐसे बनेगी मैट लिपस्टिक

मैट लिपस्टिक बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है बस ऊपर जो विधि दी गई है उसे करने के दौरान आपको थोड़ा सा कॉम्पैक्ट या फिर क्रीम बेस फाउंडेशन मिक्स करने की जरूरत पड़ेगी। मैट फिनिशिंग आने के साथ यह लिपस्टिक लॉन्ग लास्टिंग वाला काम करेगी।

Home Made Lipstick

ऐसे करें स्टोर

इस नेचुरल होम मेड लिपस्टिक को रखने के लिए किसी ठंडी जगह का चुनाव करना होगा। ठंडी प्लेस पर रखे होने के कारण यह पिघलेगी नहीं और इसे कब तक इस्तेमाल किया जा सकता है, इस बारे में बात करें तो एक बार बनाने के बाद आप उसे 8 से 10 महीने तक इस्तेमाल कर सकती हैं।

तो देखा आपने लिपस्टिक बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। आप बहुत ही आसान तरीके से अपने घर में सभी चीजों को लाकर लिपस्टिक तैयार कर सकती हैं और खास बात यह है कि अपनी पसंद के अनुसार रंगों का चुनाव कर सकती हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews