बरसात में घरों में चींटियों की घुसपैठ से हैं परेशान, अपनाएं ये उपाय

बरसात के दिनों में चींटियों का घर में आना लोगों के लिए परेशानी बन जाता है। इससे खाने-पीने की चीजों को भारी नुकसान पहुंचता है। इससे बचाव के लिए आज का आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
Ant

देशभर में इन दिनों बरसात का दौर जारी है। इस मौसम में मच्छर, मक्खी, चींटियां आदि का निकलना स्वाभाविक है। इस मौसम में सांप, कनखजूरे आदि भी अधिक निकलते हैं। इस मौसम में कई तरह की समस्याएं साथ आती हैं जो सेहत से जुड़ी होती हैं। इसके अलावा, घर में भी कीड़े-मकोड़ों का आतंक बढ़ जाता है। घर में चींटियों के घुस जाने से परेशानी अक्सर बढ़ जाती है। इससे कई चीजों को नुकसान होता है, साथ ही इसका असर कई बार सेहत पर भी देखने को मिलता है।

चींटियों के आने से चावल, आटा और खाने-पीने की चीजें खराब हो जाती हैं। यदि आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है।

चींटियों से हैं परेशान

दरअसल, आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप बरसात के दिनों में घर में चींटियों की संख्या की बढ़ोतरी पर रोक लगा सकते हैं। इसके लिए आपको एक्स्ट्रा खर्च करने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप किचन में मौजूद सामान का इस्तेमाल करके ही चींटियों के आतंक से छुटकारा पा सकते हैं।

अपनाएं ये टिप्स

  • इस लिस्ट में सबसे पहला नाम हल्दी का है, जो कि खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ इसकी रंगत को भी निखारता है। भारतीय किचन में यह एक अहम मसाला होता है। इसके औषधीय गुण सेहत को भी हर तरीके से फायदा पहुंचाते हैं। हालांकि, इसका इस्तेमाल चींटियों के आतंक को खत्म करने के लिए भी किया जा सकता है। दरअसल, इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके अलावा, इसकी महक काफी तेज होती है, जिससे चींटियां दूर चली जाती हैं। बस आप अपनी खिड़की की चौखट, दरार या फिर गैस सिलेंडर के नीचे छिड़क दें, जो इनके लिए लक्ष्मण रेखा का काम करेगी।
  • भारत के हर रसोईघर में नींबू अवश्य ही मिलता है, जो विटामिन C से भरपूर होता है। इसका इस्तेमाल सब्जी को स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ सेहत को तंदुरुस्त रखने के लिए किया जाता है। वहीं, यह चींटियों का सबसे बड़ा दुश्मन भी माना जाता है। इसमें मौजूद एसिड की गंध से चींटियां कोसों दूर भागती हैं। ऐसे में आप खिड़की, दरवाजे, रसोई के चबूतरे और दरारों पर नींबू का रस डाल सकते हैं, जिससे चुटकियों में आपकी यह समस्या दूर हो जाएगी।
  • आप चाहें तो खाने के स्वाद को बढ़ाने वाले मसाले दालचीनी का भी उपयोग कर सकते हैं, जो कि गंध और स्वाद के लिए मशहूर है। यह चींटियों को भगाने के लिए रामबाण इलाज माना जाता है। यह किचन को खुशबूदार बना देता है जिससे चींटियां अपने आप दूर भाग जाती हैं। आप चाहें तो दालचीनी को उबालकर इसके पानी को नेचुरल स्प्रे के रूप में भी इस्तेमाल कर सकती हैं, जो हर तरीके से आपके लिए फायदेमंद ही साबित होगा।
  • लौंग का इस्तेमाल कई सारी बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा, यह खाने के टेस्ट को बढ़ाता है। बारिश के मौसम में यह चींटियों को भगाने का भी काम करता है। आपको इसके लिए बस चीनी के जार के पास, बर्तन के पीछे या पैंट्री के कोनों में लौंग को रख देना है, जिसकी तेज गंध चींटियों को बर्दाश्त नहीं होती और वह अपने आप आपके किचन से दूर हो जाती हैं।
  • आप चाहें तो चींटियों को बाहर भगाने के लिए सिरका का भी इस्तेमाल कर सकती हैं, जो कि नेचुरल एसिड है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews