अब घर पर बनाएं इमली की चटपटी कैंडी, बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को आएगी पसंद

इमली कैंडी रेसिपी अब घर पर भी आसानी से बनाई जा सकती है। वो भी बिना ज्यादा मेहनत के और पूरी तरह हेल्दी तरीके से। जानिए कैसे बनाएं इमली की वो देसी कैंडी, जो बच्चों के टिफिन से लेकर बड़ों की मीठी-खट्टी क्रेविंग का परफेक्ट इलाज बन सकती है।
Imli Candy

बचपन में स्कूल के बाहर मिलती खट्टी-मीठी इमली की कैंडी (Imli Candy) आज भी जुबां पर उसी स्वाद के साथ याद आती है। लेकिन अब वही कैंडी बाजार में प्रिज़रवेटिव्स और नकली रंग-फ्लेवर के साथ मिलती है, जो स्वाद तो देती है लेकिन सेहत पर भारी पड़ सकती है।

ऐसे में अगर वही देसी स्वाद आप अपने ही किचन में तैयार कर लें, वो भी बिना केमिकल और बिलकुल घर की शुद्धता के साथ, तो बात ही कुछ और होती है। इमली की ये घरेलू कैंडी न सिर्फ बच्चों की फेवरेट बन सकती है, बल्कि बड़ों के लिए भी ये एक हेल्दी स्नैक ऑप्शन है।

इमली की कैंडी कैसे बनाएं घर पर

इमली कैंडी बनाने के लिए आपको चाहिए सिर्फ कुछ बेसिक चीजें, इमली का गूदा, गुड़, काला नमक, भुना जीरा और स्वादानुसार मिर्च पाउडर। सबसे पहले इमली को थोड़े पानी में भिगोकर उसका गूदा निकाल लें। फिर गुड़ को पानी में पिघलाकर उसमें गूदा मिलाएं। धीमी आंच पर पकाएं जब तक थोड़ा गाढ़ा न हो जाए। फिर उसमें नमक, जीरा और मिर्च डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। ठंडा होने पर छोटी-छोटी गोलियां बना लें और धूप में सूखा लें। बस बन गई आपकी देसी इमली कैंडी।

इमली कैंडी खाने के फायदे भी कम नहीं

इमली में प्राकृतिक रूप से विटामिन C, फाइबर और आयरन मौजूद होता है। इसे खाने से पाचन बेहतर होता है, भूख बढ़ती है और मुंह का स्वाद भी बदलता है। खासकर बच्चों को जंक फूड से हटाकर अगर ऐसी देसी कैंडी दी जाए तो वो हेल्दी भी रहेगा और खुश भी। साथ ही, ये कैंडी गर्मी में पेट को ठंडा रखने में भी मदद करती है।

हर जगह हिट है इमली कैंडी

आज के समय में जब बच्चों को चॉकलेट, जेली और कैंडीज़ की आदत लगती जा रही है, ऐसे में इमली की ये देसी कैंडी एक हेल्दी ऑप्शन है। आप इसे टिफिन में रख सकते हैं, पार्टी फेवर के तौर पर बांट सकते हैं या शाम की चाय के साथ खा सकते हैं। और बड़ों के लिए तो ये बचपन की यादों को ताजा करने वाली ट्रीट है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews