क्या आपको भी रील्स देखने की लत लग गई है? इस आदत से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

अगर आपको भी दिनभर इंस्टाग्राम या यूट्यूब पर रील्स देखने की आदत लग गई है, तो अब वक्त है ब्रेक लेने का। जानिए रील्स की लत छोड़ने के आसान टिप्स, जो आपके स्क्रीन टाइम को कम करके जिंदगी में फोकस और शांति वापस ला सकते हैं।
Reels Addiction

आज के समय में इंस्टाग्राम, यूट्यूब शॉर्ट्स और फेसबुक रील्स जैसे शॉर्ट वीडियो कंटेंट ने हम सभी की दिनचर्या का हिस्सा बन लिया है। शुरुआत में टाइम पास के लिए देखी गई रील्स धीरे-धीरे लत बन जाती है, और हम बिना सोचे-समझे घंटों तक स्क्रीन में खोए रहते हैं।

अगर आप भी सोचते हैं कि “बस एक रील और…” कहते-कहते आधा दिन गुजर जाता है, तो ये खबर आपके लिए है। लगातार रील्स देखने से न सिर्फ समय बर्बाद होता है, बल्कि ये मेंटल हेल्थ, नींद और फोकस पर भी बुरा असर डालता है। लेकिन घबराइए नहीं कुछ आसान टिप्स से आप इस आदत को धीरे-धीरे छोड़ सकते हैं।

कैसे छुड़ाएं रील्स देखने की आदत

एक फिक्स टाइम सेट करें

रील्स की लत छुड़ाने का पहला और जरूरी कदम है टाइम लिमिट सेट करना। अपने फोन की सेटिंग में जाकर रील्स या इंस्टाग्राम के लिए डेली लिमिट सेट करें। शुरुआत में 30 मिनट का टाइम तय करें और धीरे-धीरे इसे कम करते जाएं। एक तय समय के बाद जब अलर्ट आए, तो खुद को रोकने की कोशिश करें। यह आदत धीरे-धीरे आपके ब्रेन को डिसिप्लिन करना सिखाएगी।

नोटिफिकेशन बंद करें और ऐप्स को छुपाएं

बार-बार आने वाले नोटिफिकेशन आपका ध्यान भटकाते हैं और आप अनजाने में ऐप खोलकर रील्स देखना शुरू कर देते हैं। सोशल मीडिया ऐप्स के नोटिफिकेशन बंद करें या उन्हें अपने होम स्क्रीन से हटा दें। कई लोग ऐसे ऐप्स को फोन के किसी फोल्डर में छुपा देते हैं ताकि बार-बार नजर न पड़े। यह एक स्मार्ट तरीका है खुद को रोकने का।

किसी नई एक्टिविटी या हॉबी से जुड़ें

रील्स देखने का सबसे बड़ा कारण होता है खाली समय और बोरियत। इसलिए अपनी रूटीन में कुछ नया और क्रिएटिव जोड़ें, जैसे किताब पढ़ना, वॉक पर जाना, पेंटिंग करना या म्यूजिक सुनना। जब आपका मन दूसरी चीज़ों में लगेगा, तो स्क्रीन से ध्यान अपने आप हट जाएगा।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews