कटिंग की मदद से नहीं उग रहा चंपा का पौधा? अपनाएं ये आसान तरीके और पाएं हरा-भरा प्लांट

चंपा का पौधा अपनी खूबसूरत खुशबू और आकर्षक फूलों के लिए हर घर की शोभा बढ़ा सकता है। लेकिन जब इसे कटिंग से उगाने की बात आती है, तो कई लोग सही परिणाम नहीं पा पाते हैं।
Plant Care

Plant Care: घर में तरह-तरह के पेड़ पौधे लगाने का शौक सभी को होता है। अपने इसी शौक के चलते कुछ लोग अपने घरों की बालकनी और छत पर तरह-तरह के पौधे लगाते हैं वहीं जिन लोगों के घर में ज्यादा जगह होती है वे लोग अपने घर का एक हिस्सा गार्डन के रूप में बदल देते हैं और वहां न सिर्फ रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे बल्कि मौसमी सब्जियों के पौधे भी लगाते हैं।

तरह-तरह के रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे न सिर्फ घर को सजाने में मदद करते हैं बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा भी लाते हैं। जब हम इन रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधों को देखते हैं तो हमारा मन सुकून और खुशी से भर जाता है।

चंपा का पौधा (Plant Care)

आमतौर पर लोगों के घर में गुलाब गेंदा गुड़हल आदि फूलों के पौधे पाए जाते हैं। अगर आप इनके अलावा और भी फूलों के पौधे घर में लगाना चाहते हैं तो आप चंपा का पौधा लगा सकते हैं यह बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। चंपा के फूल अपनी मनमोहक खुशबू और सुंदरता के लिए जाने जाते हैं, जो वातावरण को ताजगी से भर देते हैं। अगर आपको भी अपने घर में चंपा का पौधा लगाना है तो चलिए इसका तरीका जान लेते हैं।

चंपा के पौधे की देखभाल

चंपा के पौधे को अंग्रेजी में प्लूमेरिया कहा जाता है, यह पौधा अपने खूबसूरत फूलों और सुगंध के लिए जाना जाता है। सबसे ज्यादा खास बात यह है कि इस पौधे को कुछ खास देखभाल की आवश्यकता नहीं होती है आप मात्र इस कटिंग की मदद से भी लगा सकते हैं। बस पौधा उगाने के दौरान सही इन जरूरी बातों का ध्यान रखें।

चंपा की कटिंग में फंगस से बचने का सही तरीका

चंपा के पौधे को कटिंग से लगाने में एक आम गलती होती है जिसे अक्सर लोग दोहराते हैं, और वह गलती है कटिंग को सीधे मिट्टी में लगाना। दरअसल जब चंपा की कटिंग काटी जाती है, तो उसमें से दूधिया लिक्विड निकलता है जो जड़ों में फंगस बनने का कारण हो सकता है।

इस फंगस की वजह से पौधे की ग्रोथ रुक जाती है और पौधा खराब हो जाता है। इसलिए अगर आप डायरेक्ट कटिंग से पौधा लगाना चाहते हैं तो कटिंग को मिट्टी में लगाने से पहले उसे कुछ समय के लिए सूखने देना चाहिए ताकि यह तरल पदार्थ सूखकर जम जाए और फंगस का खतरा कम हो जाए।

एलोवेरा से फंगस का तुरंत समाधान

अगर आप चंपा के पौधे को जल्दी लगाना चाहते हैं कटिंग को 8 से 10 दिनों तक सूखने का समय नहीं देना चाहते हैं तो इस फंगस से बचने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल करना भी एक बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकता है। एलोवेरा में प्राकृतिक एंटीफंगल गुण होते हैं जो कटिंग को फंगस से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।

एलोवेरा से कटिंग की जड़ों को करें सुरक्षित

इसके लिए एक एलोवेरा पत्ती ले और उसमें से निकलने वाली जेल को चंपा की कटिंग की जड़ों पर अच्छी तरह लगाएं। इसके बाद कटिंग को मिट्टी में लगाएं। यह विधि न केवल कटिंग को फंगस से बचाएगी बल्कि इसके स्वस्थ और तेज विकास में भी मदद करेगी।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews