गुड़हल का तेल कैसे बनाएं घर पर? बालों की तेजी से ग्रोथ के लिए अपनाएं ये उपाय

अगर आपके बाल तेजी से झड़ रहे हैं या पतले होते जा रहे हैं, तो गुड़हल का फूल आपके लिए वरदान बन सकता है। बस इसे नारियल तेल में पकाकर सही तरीके से इस्तेमाल करें और फिर देखें इसका असर। गुड़हल बालों की ग्रोथ बढ़ाने, डैंड्रफ कम करने और जड़ों को मजबूत बनाने में बेहद फायदेमंद माना जाता है।
Hibiscus Oil

गुड़हल का फूल ना सिर्फ़ दिखने में ख़ूबसूरत लगता है, बल्कि इसका इस्तेमाल त्वचा और बालों की रंगत निखारने के लिए भी किया जाता है। गुड़हल के फूलों में छिपे पोषण, बालों को तंदुरुस्त रखने में मदद करते हैं। आयुर्वेद में भी इसे बालों की देखभाल के लिए बेहतरीन माना गया है। इसके फूलों में मौजूद विटामिन सी, अमीनो एसिड और एंटी ऑक्सीडेंट बालों की जड़ों को मज़बूत बनाने में मदद करते हैं।

अगर आपके बाल पतले हैं, घनापन कम हो रहा है या फिर डैंड्रफ की समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है, ऐसे में गुड़हल के फूलों से बना तेल (Hibiscus Oil) आपके लिए फ़ायदेमंद हो सकता है। इस फूल के तेल में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो उसके स्कैल्प को को हेल्दी रखते हैं, हेयर फॉलिकल्स को एक्टिव करते हैं और बालों की नैचरल ग्रोथ को बढ़ाते हैं।

बालों को लंबा करने के लिए गुड़हल का तेल कैसे बनाएं

गुड़हल का तेल बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको चाहिए कुछ ताजे गुड़हल के फूल और पत्ते, साथ में शुद्ध नारियल तेल। सबसे पहले फूल और पत्तों को अच्छे से धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इन्हें धीमी आंच पर नारियल तेल में तब तक पकाएं जब तक तेल का रंग बदलकर लाल ना हो जाए। फिर इस तेल को छान लें और किसी कांच की बोतल में स्टोर कर लें। इस तेल को सप्ताह में दो बार स्कैल्प में हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं।

गुड़हल में मौजूद अमीनो एसिड और विटामिन सी बालों की जड़ों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते हैं, जिससे बाल टूटते नहीं और उनकी ग्रोथ भी तेज होती है। यह तेल बालों को गहराई से पोषण देता है और ड्रायनेस भी कम करता है।

गुड़हल का हेयर मास्क भी है कमाल का उपाय

गुड़हल का सिर्फ तेल ही नहीं, बल्कि इसका हेयर मास्क भी बालों को घना और मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके लिए ताजे गुड़हल के फूलों और पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें थोड़ा सा एलोवेरा जेल और दही मिलाएं। इस पेस्ट को बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक अच्छे से लगाएं और 30 मिनट तक छोड़ दें। फिर हल्के शैम्पू से धो लें।

ये मास्क बालों को शाइनी बनाता है, स्कैल्प की गंदगी साफ करता है और डैंड्रफ से भी राहत देता है। खास बात यह है कि यह पूरी तरह नेचुरल है और इसके कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होते।

गुड़हल क्यों है बालों के लिए रामबाण

गुड़हल के फूलों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो बालों को झड़ने से रोकने, उन्हें घना बनाने और सफेद होने से बचाने में मदद करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए और सी की भरपूर मात्रा होती है जो बालों के रोम छिद्रों को एक्टिव करती है और नई ग्रोथ में मदद करती है।

जो लोग बालों की लगातार गिरती मात्रा से परेशान हैं, उनके लिए ये घरेलू नुस्खा बेहद कारगर है। बाज़ार में मिलने वाले महंगे हेयर प्रोडक्ट्स से बेहतर है कि आप नेचुरल तरीकों को अपनाएं जो सस्ते भी हैं और असरदार भी। गुड़हल का तेल और मास्क नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर बालों में जान आ जाती है और आपकी चोटी सच में मोटी नजर आने लगती है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews