Google Maps की ऑफलाइन सुविधा का उठाएं लाभ, जानें जरूरी टिप्स और सेटिंग

हाई टेक्नोलॉजी ने सब कुछ बेहद आसान कर दिया है, तो वहीं अब बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी गूगल मैप चलाना पॉसिबल है। इसके लिए बस आपको फोन की एक सेटिंग को ऑन करना है।
Google Map

Google Maps : गूगल मैप ने सब कुछ बेहद आसान कर दिया है। इसके जरिए लोग अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच जाते हैं। लोग अक्सर वैसी जगह पर गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं, जहां उन्हें रास्तों के बारे में नहीं पता होता है। एक वक्त था जब लोगों को किसी सही मार्ग पर जाने के लिए अनजान लोगों से पूछताछ करनी पड़ती थी, लेकिन हाई टेक्नोलॉजी ने सब कुछ आसान कर दिया है। अब आप गूगल मैप के जरिए कहीं भी जा सकते हैं।

दरअसल, गूगल मैप सैटेलाइट इमेज, ट्रैफिक सेंसर, LiDAR आधारित टेरेस्टेरियल डेटा, कैमरा मैपिंग और यूजर के डिवाइस से प्राप्त डेटा पर आधारित होता है। बता दें कि LiDAR एक तकनीक है, जिसके इस्तेमाल से गूगल मैप को सटीक जानकारी मिलती है।

बिना इंटरनेट भी गूगल मैप का कर सकते हैं इस्तेमाल

सफर के दौरान लोग गूगल मैप को ऑन रखते हैं, ताकि उन्हें कोई दिक्कत न हो। हालांकि, इसके लिए मोबाइल का इंटरनेट ऑन रखना पड़ता है। यदि इंटरनेट ऑफ हुआ तो गूगल मैप अपने आप बंद हो जाता है, लेकिन अधिकतर यूजर्स यह नहीं जानते कि मोबाइल में इस सेटिंग को ऑन करने पर बिना इंटरनेट भी गूगल मैप का इस्तेमाल किया जा सकता है।

जी हां! हाई टेक्नोलॉजी ने सब कुछ बेहद आसान कर दिया है, तो वहीं अब बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी गूगल मैप चलाना पॉसिबल है। इसके लिए बस आपको फोन की एक सेटिंग को ऑन करना है।

इस सेंटिंग को करें ऑन

  • सबसे पहले फोन में Google Maps ऑन कर लें।
  • इसके बाद Profile आइकन पर क्लिक करें, और वहां Offline Maps ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसे क्लिक करते ही आपको यहां Select Your Own Map का ऑप्शन दिखने लगेगा।
  • इसपर क्लिक करते ही नया पेज ओपन होगा।
  • इसके बाद अपनी लोकेशन को सर्च करके डाउनलोड ऑप्शन पर टैप करें।
  • अब मैप डाउनलोड हो जाएगा।
  • इसके बाद मैप पर टैप करके इसे ओपन कर लें।
  • इस सेटिंग की मदद से आप ऑफलाइन भी मैप के जरिए अपनी मंजिल तक पहुंच पाएंगे।
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews