
Image Credit: Hill-Max
भारत में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक स्थान है, जहां सालों भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। इनमें से कुछ स्थान ऐसे हैं, जहां सालों भर घूमने के लिए जाया जा सकता है, लेकिन कुछ स्थान ऐसे भी है, जहां किसी खास मौसम में जाना सही रहता है। गर्मियों का मौसम आते ही लोग हिल स्टेशन की तलाश करने लगते हैं, जहां उन्हें दुनिया की भाग दौड़ और भीड़ से शांति मिल सके। साथ ही वह सुकून के कुछ पल बिता सके।
ऐसे में आज हम आपको उस हिल स्टेशन के बारे में बताएंगे, जो कि स्विट्जरलैंड से भी ज्यादा सुंदर और खूबसूरत है। यहां टूरिस्ट सन सेट और सनराइज का आनंद उठा सकते हैं।
खज्जियार हिल स्टेशन
दरअसल, इस हिल स्टेशन का नाम खज्जियार है, जो कि दुनिया भर के टूरिस्ट को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश में स्थित है। यह डलहौजी से केवल 24 किलोमीटर दूर है। यहां की खूबसूरत वादियां लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती है। यहां स्विट्जरलैंड की तरह घास के मैदान देखने को मिलते हैं।
आप भी बनाएं घूमने का प्लान
प्रकृति की गोद में बसाया यह हिल स्टेशन एडवेंचर्स लवर्स की पहली पसंद बन रहा है, जहां वह कैंपिंग और ट्रैकिंग का लुफ्त उठा सकते हैं। यहां पर स्थानीय परंपरा का अनोखा संगम भी देखने को मिलेगा। यह जगह अपनी हरी-भरी वादियों, ऊंचे देवदार के पेड़ों, घास के मैदानों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। खज्जियार को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है, क्योंकि यह स्विट्जरलैंड से मिलती-जुलती है। यदि आपको मौका मिले, तो आप भी जरूर इस हिल स्टेशन पर जाएं।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.



