इस हफ्ते कटरा से हरिद्वार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, ऐसा रहेगा रूट और शेड्यूल

माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। रेलवे सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 14 जून से कटरा से हरिद्वार के बीच एक विशेष आरक्षित ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
BHOPAL station

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। उत्तर रेलवे के जम्मू डिवीजन ने सोमवती अमावस्या के अवसर पर तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी के कटरा और हरिद्वार के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। श्री माता वैष्णो देवी कटरा और हरिद्वार के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन, ट्रेन नंबर 04606 के रूप में चलेगी, जबकि हरिद्वार से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए वापसी सेवा ट्रेन नंबर 04605 के रूप में चलेगी।

वैष्णो देवी-हरिद्वार​ स्पेशल ट्रेन का विस्तृत शेड्यूल

  • गाड़ी संख्या 04606 वैष्णो देवी-हरिद्वार​ स्पेशल ट्रेन रविवार, 14 जून को श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से शाम 06:15 बजे छूटेगी और अगले दिन सोमवार, 15 जून को सुबह 06:30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। इस सफर को पूरा करने में लगभग 12 घंटे 15 मिनट का समय लगेगा।
  • गाड़ी संख्या 04606 हरिद्वार-वैष्णो देवी​ स्पेशल ट्रेन सोमवार, 15 जून को हरिद्वार से शाम 05:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन मंगलवार, 16 जून को सुबह 07:00 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। इस सफर में करीब 13 घंटे 40 मिनट का समय लगेगा।

​रूट और प्रमुख स्टेशन (Stoppages)

यह विशेष ट्रेन रास्ते में शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर), जम्मू तवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना जंक्शन, अंबाला कैंट, सहारनपुर जंक्शन और रुड़की स्टेशनों पर रुकेगी।

कितने ​कोच होंगे

​इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 16 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं:

  • जनरल (General) कोच
  • ​स्लीपर क्लास (Sleeper Class)
  • ​एसी थ्री-टियर (AC 3-Tier)
  • ​एसी टू-टियर (AC 2-Tier)

नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews