Instagram की तरफ से यूजर्स को दिवाली पर खास तोहफा, मिला लाखों कमाने का मौका; जानें कैसे

Instagram की तरफ से यूजर्स को दिवाली पर खास तोहफा, मिला लाखों कमाने का मौका; जानें कैसे

लाइफस्टाइल, डेस्क रिपोर्ट | आजकल लोग Instagram Reel बनाने के लिए कहीं भी अपनी कला को दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। इंस्टाग्राम में लोकप्रिय गानों पर डांस करना आजकल बेहद आम बात हो गई है। अपने वीडियोस को वायरल करने के लिए लोग कहीं पर भी डांस करना शुरू कर देते हैं। दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर डांस करने का क्रेज बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। बता दें कि छोटे से बुजुर्ग हर वर्ग के लोग सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिभाएं दिखाते हैं। कोरोना काल के दौरान सोशल मीडिया ने लोगों को अपने हुनर को जगाने का अच्छा प्लेटफार्म दिया है। बता दें कि डांस करना लोगों के लिए आजकल एक फैशन बन गया है। जिसके लिए उनमें एक अलग प्रकार का जुनून देखने को मिलता है। हमारे देश में हर भाषाओं में गाना बनाया जाता है। ज्यादतर क्षेत्रिय भाषा के गाने ज्यादा हिट होते हैं।

यह भी पढ़ें – 3000 रुपये के अंदर मिलने वाले 6 बेस्ट Smartwatch, देखें पूरी लिस्ट 

इसी कड़ी में दिवाली पर Instagram ने अपने भारतीय यूजर्स को बहुत ही शानदार तोहफा दिया है जिससे आप घर बैठें आसानी से इंस्टाग्राम रील बनाएं और लाखों कमाएं। अमूमन दिवाली पर हर कंपनी अपने वर्कस् को कुछ-ना-कुछ तोहफा जरूर देते हैं। ऐसे में Instagram के इस तरह का तोहफा पाकर यूजर्स काफी खुश हैं, तो आइए जानते हैं आखिर वो तोहफा क्या है, जिसने इन दिनों इंस्टाग्राम पर धूम मचा रखी है।

यह भी पढ़ें – विश्व गरीबी उन्मूलन दिवस, आर्थिक असमानता और शोषण के खिलाफ आवाज़ उठाने का दिन

दरअसल, इस दिवाली Instagram ने भारत में अपने यूजर्स के लिए Reels Play Bonus ऑफर लॉन्च किया है। जिसके तहत वीडियो बनाने वाले यूजर्स को 5000 डॉलर (लगभग 4 लाख रुपये) तक का बोनस मिलेगा। बता दें कि यह ऑफर अभी तक केवल USA में ही चल रहा था, लेकिन अब इसे भारतीय क्रिएटर्स के लिए भी रिलीज कर दिया गया है। इस शानदार ऑफर की वजह से अब इंडियन कंटेंट क्रिएटर्स के पास ब्रांड स्पॉन्सरशिप व एफिलिएट प्रोग्राम के अलावा मेटा से भी सीधे रुपये कमाने का मौका मिलेगा। इंस्टाग्राम इस ऑफर को लाने के बाद अब यूजर्स को ज्यादा-से-ज्यादा रील्स बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। बता दें कि इंस्टाग्राम कंपनी शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म के मामले में टिकटॉक को पीछे छोड़ना चाहती है। इसके लिए वो बैक-टू-बैक अपने यूजर्स को फीर्चस देने में लगी हुई है।

यह भी पढ़ें – खंडवा में प्याज की फसलों में लगा जलेबी रोग, क्लीटवेटर चलाकर नष्ट की जा रही उपज 

Reels Play Bonus आपके नंबर ऑफ प्ले पर निर्भर करेगा। आपकी वीडियो जितना ज्यादा प्ले की जाएगी उतना ज्यादा आपको इसका फायदा मिलेगा। बोनस के लिए 150 रील्स तक जरूरी है। एक बार शुरू होने के बाद यूजर के पास मैक्सिमम बोनस के लिए 1 महीने तक का समय मिलेगा. बोनस को 11 नवंबर 2022 से पहले एक्टिवेट किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें – आपने “Statue of Unity” नहीं देखी? निराश ना हों, IRCTC आपको दे रहा गुजरात घूमने का मौका 

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews