IRCTC Tour : आईआरसीटीसी आपके लिए लेकर आया एक शानदार टूर पैकेज, अब मात्र इतने रूपए में घूम सकेंगे मेघालय की खूबसूरत वादियां, पढ़ें यह खबर

IRCTC Tour : अगर आप वीकेंड पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए यह काम की खबर हो सकती है। दरअसल आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक शानदार पैकेज के बारे में जानकारी देने वाले हैं।
IRCTC Tour : आईआरसीटीसी आपके लिए लेकर आया एक शानदार टूर पैकेज, अब मात्र इतने रूपए में घूम सकेंगे मेघालय की खूबसूरत वादियां, पढ़ें यह खबर

IRCTC Tour : क्या आप वीकेंड पर पूरे परिवार और दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं? अगर ऐसा है तो, आपके लिए यह काम की खबर है। दरअसल आईआरसीटीसी ने एक शानदार पैकेज लांच किया हैं। इस पैकेज की मदद से आप भारत के पूर्वोत्तर भाग की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद उठा सकेंगे।

इसके साथ ही बता दें कि IRCTC का यह टूर पैकेज किफायती टूर पैकेज है। जानकारी के अनुसार इस टूर पैकेज का नाम है “Essence of Meghalaya Group Package Ex-Guwahati” रखा गया है।

एक मनमोहक अनुभव:

दरअसल भारत का पूर्वोत्तर हिस्सा अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। मेघालय, जिसे बादलों का निवास भी कहा जाता है, अपनी हरी-भरी पहाड़ियों, झरनों और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए प्रसिद्ध है। अगर आप मेघालय घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक अद्वितीय और किफायती टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के तहत आपको गुवाहाटी, शिलॉंग, चेरापूंजी, डौकी और मावलिनोंग की सैर करने का मौका मिलेगा।

इस पैकेज में आपको आपको एसी टूरिस्ट बस से सफर करने का मौका मिल रहा है. इस पैकेज में आपको 7 दिन और 6 रात की सैर करने का मौका मिल रहा है. इस पैकेज का लुत्फ आप हर शनिवार को उठा सकते हैं. पैकेज में आपको मील में ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा मिल रही है. लंच की व्यवस्था सैलानियों को खुद करनी होगी.

जानें यात्रा की पूरी डिटेल:

कितनी लंबी होगी यात्रा: 7 दिन और 6 रात
शहर: गुवाहाटी, शिलॉंग, चेरापूंजी, डौकी और मावलिनोंग

यात्रा की शुरुआत: हर शनिवार
यात्रा का माध्यम: एसी टूरिस्ट बस

भोजन: ब्रेकफास्ट और डिनर शामिल रहेगा, लेकिन लंच की व्यवस्था स्वयं को करनी होगी

अतिरिक्त लाभ: आपको उस टूर पैकेज में यात्रा बीमा भी मिलेगा, जिससे आपकी यात्रा सुरक्षित और चिंता-मुक्त हो सके।

जानिए कितना रहेगा इसका शुल्क?

आप अपनी सुविधा के अनुसार ऑक्यूपेंसी का चयन कर सकते हैं:

सिंगल ऑक्यूपेंसी: प्रति व्यक्ति ₹35,000
डबल ऑक्यूपेंसी: प्रति व्यक्ति ₹27,850
ट्रिपल ऑक्यूपेंसी: प्रति व्यक्ति ₹25,730

आईआरसीटीसी का यह मेघालय टूर पैकेज प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक धरोहरों का अद्वितीय संगम प्रस्तुत करता है। इस अवसर का लाभ उठाकर, मेघालय की शांत वादियों और अद्वितीय सांस्कृतिक विविधता का अनुभव कर सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews