IRCTC Tour : इस खूबसूरत देश की यात्रा के लिए आईआरसीटीसी ने पेश किया एक शानदार पैकेज, जानिए कैसे करें बुक

IRCTC Tour : हिमालय की गोद में बसा नेपाल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। अगर आप भी नेपाल की यात्रा का सपना देख रहे हैं, तो आईआरसीटीसी का यह पैकेज आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है।
IRCTC Tour : इस खूबसूरत देश की यात्रा के लिए आईआरसीटीसी ने पेश किया एक शानदार पैकेज, जानिए कैसे करें बुक

IRCTC Tour : नेपाल की सुंदरता को देखने के लिए भारतीय रेलवे कैटरिंग और टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) एक नया और किफायती टूर पैकेज लांच किया है। दरअसल हिमालय की गोद में बसा नेपाल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। वहीं अगर आप भी नेपाल की यात्रा का सपना देख रहे हैं, तो आईआरसीटीसी का यह पैकेज आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है।

पैकेज की शुरुआत:

दरअसल आपको बता दें कि IRCTC के इस टूर पैकेज की शुरुआत तेलंगाना के हैदराबाद शहर से होने वाली है। वहीं पैकेज का नाम ‘Royal Nepal ex Hyderabad’ रखा गया है। इस पैकेज के तहत, यात्रियों को हैदराबाद से दिल्ली और फिर दिल्ली से काठमांडू की फ्लाइट सुविधा प्रदान की जाएगी। यह यात्रा 23 अगस्त 2024 से शुरू होगी और इसमें छह दिन और पांच रातों का प्रोग्राम शामिल है।

जानिए क्या मिलेगी सुविधाएं :

जनकारी के अनुसार इस टूर पैकेज में 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर शामिल हैं, साथ ही नेपाल की यात्रा के दौरान हर स्थान पर सफर के लिए एसी बस की सुविधा दी जाएगी। इसमें काठमांडू और पोखरा जैसे प्रसिद्ध स्थलों की यात्रा भी शामिल है। इसके अलावा, ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा भी यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी।

काठमांडू: नेपाल की राजधानी, जहां आप पशुपतिनाथ मंदिर, बौधनाथ स्तूप, स्वयम्भूनाथ (मंकी टेम्पल), और पाटन दरबार स्क्वायर जैसे महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं।

पोखरा: यह स्थल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और एडवेंचर गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ फेवा झील, देविस फॉल्स, गुप्तेश्वर गुफा, और सरांकोट का मनोरम दृश्य देखने का मौका मिलेगा।

खर्च और बुकिंग:

दरअसल नेपाल के इस टूर पैकेज के लिए सिंगल ऑक्यूपेंसी पर प्रति व्यक्ति 55,630 रुपये का खर्च आएगा। डबल ऑक्यूपेंसी के लिए यह राशि 46,550 रुपये प्रति व्यक्ति होगी, जबकि ट्रिपल ऑक्यूपेंसी में प्रति व्यक्ति 45,250 रुपये खर्च होंगे। बुकिंग के समय आपके पास पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, और आधार कार्ड होना आवश्यक है।

सिंगल ऑक्यूपेंसी: 55,630 रुपये प्रति व्यक्ति
डबल ऑक्यूपेंसी: 46,550 रुपये प्रति व्यक्ति
ट्रिपल ऑक्यूपेंसी: 45,250 रुपये प्रति व्यक्ति

जानें इसकी बुकिंग प्रक्रिया:

जानकारी के अनुसार बुकिंग प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाया गया है। आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा, आईआरसीटीसी के कार्यालयों में जाकर भी बुकिंग कराई जा सकती है। बुकिंग के समय आवश्यक दस्तावेजों की एक सूची दी गई है, जिसे प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। इनमें पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड और आधार कार्ड शामिल हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews