क्या उम्र से पहले ही स्किन ढीली लगने लगी है? जामुन फेशियल से मिल सकता है नैचुरल टाइटनिंग और ग्लो

स्किन में ढीलापन आम समस्या है, लेकिन अगर आप घर बैठे टाइट स्किन चाहती हैं तो ये 3-स्टेप्स वाला जामुन फेशियल बेहद असरदार साबित हो सकता है। इस घरेलू नुस्खे से चेहरे को मिलेगा नेचुरल ग्लो और स्किन टाइटनिंग का बेहतरीन असर।
Jamun Facial

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, चेहरे की स्किन अपनी कसावट और चमक खोने लगती है। खासकर 40 की उम्र के बाद ये फर्क और ज्यादा नज़र आने लगता है। महिलाएं बाजार के महंगे ट्रीटमेंट्स और कैमिकल वाले प्रोडक्ट्स पर निर्भर हो जाती हैं, जो हमेशा कारगर नहीं होते।

अगर आप भी इस समस्या से जूझ रही हैं तो जामुन से बना ये फेशियल आपकी मदद कर सकता है। जामुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स स्किन को टाइट करते हैं और नैचुरल ग्लो देते हैं। चलिए जानते हैं 3 आसान स्टेप्स में जामुन फेशियल कैसे किया जाता है।

कैसे करें 3 स्टेप्स में जामुन फेशियल घर पर

जामुन क्‍लींजर से करें चेहरे की सफाई

जामुन को मिक्सी में पीसकर उसमें थोड़ा सा दूध मिलाएं और पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को हल्के हाथों से चेहरे पर 2-3 मिनट तक मसाज करते हुए लगाएं। इससे चेहरे की गंदगी साफ होगी और पोर्स डीप क्लीन होंगे। यह स्टेप स्किन को फेशियल के लिए तैयार करता है।

जामुन स्क्रब से हटाएं डेड स्किन

जामुन के बीजों को सुखाकर उसका पाउडर बनाएं और उसमें थोड़ा शहद मिलाएं। अब इस स्क्रब को चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। इससे डेड स्किन निकल जाएगी और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा। हफ्ते में एक बार ये स्क्रब करना स्किन को टाइट रखने में मदद करेगा।

जामुन फेस पैक से पाएं टाइट और ग्लोइंग स्किन

जामुन के गूदे में एलोवेरा जेल और गुलाब जल मिलाकर एक पैक बना लें। इसे चेहरे पर 15-20 मिनट लगाकर छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से धो लें। जामुन का ये पैक स्किन को नैचुरल टाइटनिंग और फ्रेश लुक देता है, जिससे उम्र का असर कम दिखाई देता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews