
शहरों में भागदौड़ भरी जिंदगी में हैप्पी रहना हर किसी के लिए एक बड़ा चैलेंज बन चुका है। सुबह से शाम तक ट्रैफिक, काम का दबाव, मीटिंग्स और स्क्रीन पर बिताया समय हमारे दिमाग और मूड पर भारी असर डालता है। लोग अक्सर थकान, तनाव और हल्की उदासी महसूस करते हैं। ऐसे में खुश रहने का समय नहीं मिल पाता है। इसलिए जरूरी है कि हम अपने लिए कुछ समय निकालें, खुद को रिफ्रेश करें और पॉजिटिविटी बनाए रखें।
आज के आर्टिकल में हम आपको जॉय वर्कआउट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सिर्फ 10 मिनट में मूड को तुरंत हल्का और खुश करने का तरीका है। इससे आप अपनी डेली रूटीन में बड़ा बदलाव देखेंगे, जो कि आपके लिए फायदेमंद रहेगी।
क्या है जॉय वर्कआउट?
जॉय वर्कआउट कोई भारी-भरकम जिम एक्सरसाइज नहीं है। इसे करने के लिए आपको न तो मशीन की जरूरत है और न ही लंबा समय देना पड़ेगा। वैज्ञानिकों का मानना है कि शरीर को कुछ खास तरीके से हिलाने-डुलाने से दिमाग में खुशी पैदा करने वाले हार्मोन निकलते हैं। ये हार्मोन स्ट्रेस कम करते हैं और मूड को तुरंत अच्छा बनाते हैं। इसे करने के बाद आप हल्का, एनर्जेटिक और पॉजिटिव महसूस करेंगे।
करें आसान मूवमेंट्स
रीच
दोनों हाथ ऊपर उठाइए, जैसे आसमान को छूने की कोशिश कर रहे हों। यह मूवमेंट शरीर को खींचता है और मसल्स को एक्टिव करता है।
स्वे
हल्का म्यूजिक चलाइए और पूरे शरीर को दाएं-बाएं झुलाइए। यह मूवमेंट दिमाग को शांत करता है और मूड हल्का करता है।
बाउंस
जगह पर खड़े होकर हल्के-हल्के उछलें। शुरुआत में 5 से 10 बार करें। यह ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है और एनर्जी बढ़ाता है।
शेक
पूरे शरीर को ढीला छोड़ दीजिए और हाथ-पैर तेजी से हिलाइए। इसे ऐसे समझिए जैसे आप अपने अंदर की सारी टेंशन झाड़ रहे हों।
जंप फॉर जॉय
बच्चों की तरह ऊपर-नीचे कूदिए। जितनी एनर्जी आप चाहें उतनी लगाइए। यह मूड को तुरंत खुश कर देता है।
सेलिब्रेट
हाथों को घुमाते हुए ऐसे मूवमेंट कीजिए जैसे हवा में रंग-बिरंगे कॉन्फेटी उछाल रहे हों। यह खुशी का इजहार करने का सबसे मजेदार तरीका है।
खासियत
- इसे करने के लिए किसी जिम या उपकरण की जरूरत नहीं है।
- केवल 10 मिनट में ही शरीर और दिमाग पर असर दिखने लगता है।
- स्ट्रेस कम करने और कॉन्फिडेंस बढ़ाने का आसान तरीका है।
- हर उम्र का व्यक्ति इसे आराम से कर सकता है।
- यह एक्सरसाइज नहीं, बल्कि प्लेफुल रूटीन है जो पॉजिटिविटी बढ़ाता है।
डेली रूटीन में करें शामिल
जॉय वर्कआउट को अपनी डेली रूटीन में शामिल करना बेहद आसान है। जब भी मूड डाउन हो, बस इन 6 मूवमेंट्स को अपनाइए। थोड़ी-सी मेहनत में आपका चेहरा खिल उठेगा, शरीर हल्का महसूस करेगा और दिमाग फ्रेश हो जाएगा। यह 10 मिनट का रूटीन आपके लिए खुशी, एनर्जी और पॉजिटिविटी का आसान व मजेदार तरीका बन सकता है। आजकल के समय में जहां तनाव और व्यस्तता हर किसी की जिंदगी का हिस्सा बन गई है, जॉय वर्कआउट छोटा मगर असरदार उपाय है। इसे अपनाकर अपनी खुशी बढ़ा सकते हैं। साथ ही अपने मानसिक स्वास्थ्य और एनर्जी लेवल को भी बेहतर बना सकते हैं।
आप इसे ऑफिस ब्रेक में, घर पर या यहां तक कि पार्क में भी कर सकते हैं। हर मूवमेंट को अच्छे से करें और खुद को पूरी तरह से महसूस करने दें। जब भी आप तनाव या उदासी महसूस करें, जॉय वर्कआउट की छह आसान स्टेप्स अपनाइए।
(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

