Summer Wear: गर्मियों के लिए बेस्ट है कलमकारी साड़ी, ये 3 डिजाइंस बढ़ा देंगे आपकी खूबसूरती

Summer Wear

Summer Wear: हर व्यक्ति फैशन के साथ बने रहना पसंद करता है। अलग-अलग तरह की स्टाइल और ट्रेंड को फॉलो करना लगभग सभी पसंद करते हैं। जैसे-जैसे मौसम बदलता है वैसे-वैसे फैशन भी बदलने लगता है। कुछ लोग वेस्टर्न पहनना पसंद करते हैं तो कुछ लोगों को इंडियन अच्छा लगता है।

साड़ी एक ऐसा खूबसूरत इंडियन आउटफिट है जो किसी भी महिला की खूबसूरती को काफी बढ़ा देती है। किसी भी फंक्शन में जब हम साड़ी पहनते हैं तो काफी खूबसूरत लगते हैं। कई बार ऐसा होता है कि एक जैसी साड़ी पहन कर हम बोर हो जाते हैं और हमें बार-बार उसे पहनना अच्छा नहीं लगता। अगर ऐसा है तो आपको अपने कलेक्शन में कलमकारी कॉटन साड़ी ऐड करनी चाहिए। फिलहाल गर्मियों का मौसम चल रहा है और उसके हिसाब से यह साड़ी काफी शानदार साबित होगी। चलिए आज आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइंस बताते हैं।

पेंटिंग पैटर्न

आजकल फैशन के दौर में लोगों को यूनिक और एंटीक चीज बहुत पसंद आती है। जब आप कलमकारी साड़ी लेने के लिए जाएंगे तो आपको अलग-अलग प्रिंट की कई तरह की साड़ियां मिल जाएगी। आप अपनी पसंद के हिसाब से इनका चुनाव कर सकती हैं और यह आपको ब्यूटीफुल लुक देगी। पैटर्न में काफी बारीकी से काम किया जाता है इसलिए यह बहुत खूबसूरत नजर आते हैं।

Summer Wear

फ्लोरल डिजाइन

इन दोनों फ्लोरल डिजाइन का चलान काफी ज्यादा हो गया है। आउटफिट चाहे कोई सा भी हो लेकिन यह डिजाइन काफी खूबसूरत लगती है और इन दिनों ट्रेंड में चल रही है। आप चाहे तो अपने लिए कलमकारी पैटर्न की फ्लोरल प्रिंट साड़ी खरीद सकती हैं। इस तरह की साड़ी के बॉर्डर पर छोटे-छोटे प्रिंट होते हैं जैसे अट्रैक्टिव बनाते हैं। अगर आप ऑफिस गोइंग गर्ल या महिलाएं तो आपके लिए यह बेस्ट साबित होने वाली है।

Summer Wear

हैंड प्रिंट

कलमकारी साड़ी में हैंड प्रिंट साड़ी भी काफी खूबसूरत लगती है। अगर आप एक ही लुक से बोर हो गई हैं और अपने लुक में बदलाव चाहती हैं तो इस तरह की साड़ी पहन सकती हैं। हैंड प्रिंट साड़ी में फूल, पेड़, पौधे, पत्ते, पशु, पक्षियों की डिजाइन बनाई जाती है, जो बहुत खूबसूरत लगती है। इस साड़ी के पल्लू में शानदार बॉर्डर बनाया जाता है जिससे इसकी खूबसूरती बढ़ जाती है।

Summer Wear

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews