करवा चौथ पर लगाएं ब्यूटीफुल मेहंदी डिजाइन, बनाएं हाथों को और भी खूबसूरत

महिलाओं का सबसे ज़्यादा पसंदीदा त्योहार करवाचौथ आने वाला है। हर बार की तरह इस बार भी मेहंदी डिज़ाइन महिलाओं के लिए स्टाइल और ट्रेंड का हिस्सा बना हुआ है। अगर आप भी इस बार करवाचौथ पर अपने हाथों को ख़ास बनाना चाहती है, तो ये ख़ूबसूरत और नए मेहंदी डिज़ाइन आपके लिए हैं।
Karwa Chauth Mehndi

करवा चौथ का त्योहार सिर्फ़ उपवास और भक्ति का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के फ़ैशन और स्टाइल का भी ख़ास अवसर माना जाता है। इस दिन का इंतज़ार महिलाएँ पूरे साल भर कर दी है, तरह तरह के आभूषण, सुंदर लहंगे और साड़िया, साथ ही साथ हाथों को मेहंदी से सजाना महिलाओं को ख़ूब अच्छा लगता है।

जैसे जैसे साल बदलता है वैसे वैसे ही मेहंदी की डिज़ाइन में भी काफ़ी बदलाव देखने को मिलता है। किसी को भरे हाथ की मेहंदी लगाना पसंद होता है, तो किसी को हल्की फुल्की मेहंदी लगाना पसंद होता है। ख़ूबसूरत पैटर्न, फ्लोरल और कुछ अलग स्टाइल इस फ़ेस्टिवल सीज़न में महिलाओं के बीच ख़ूब चर्चा में है।

पारंपारिक इंडो डिज़ाइन

इस तरह की डिज़ाइन में हाथों और हथेलियों पर बड़े और डिटेल पैटन बनाए जाते हैं। फूल, पत्तियाँ, आकृतियाँ प्रमुख होती है। यदि आप शादीशुदा है और पारंपरिक लुक पसंद करती हैं तो ये डिज़ाइन के लिए बिलकुल परफेक्ट रहेंगे।

मॉडर्न मिनिम्लिस्टिक मेहंदी

यह डिज़ाइन हल्की और आसान होती है। सिर्फ़ उंगलियों या फिर हथेलियों पर छोटा पैटर्न बनाना, इसे करवा चौथ की हल्की सजावट के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इस तरह की डिज़ाइन में हाथ पूरी तरह से भरता नहीं है। नई नवेली दुल्हन और लड़कियाँ इस तरह की मेहंदी लगाना पसंद करती है।

फूल हैंड फ्लोरल डिज़ाइन

फूलों और पत्तियों के पैटर्न के साथ पूरा हाथ कवर किया जाता है। यह डिज़ाइन हाथों को एक ग्लैमरस और एलीगेंट लुक देता है। करवा चौथ की शाम में ये डिज़ाइन हर उम्र की महिलाओं पर सुंदर दिखाई देती है।

Karwa Chauth Mehndi

  • मेहंदी लगाने से 24 घंटे पहले हाथों को हल्का सा स्क्रब करें। इससे मेहंदी जल्दी और गहरा रंग देती है।
  • ऑर्गेनिक हीना या फिर नैचरल पेस्ट का ही इस्तेमाल करें। कैमिकल फ़्री हिना आपके हाथों की त्वचा को सुरक्षित रखता है और लंबे समय तक टिकता है।
  • मेहंदी लगाने के बाद हाथों को सूखने दें। सूखने के बाद नींबू और चीनी का मिश्रण हल्के हाथों से लगाएं। ऐसा करने से रंग गहरा होता है।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews