Eye Shadow लगाते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान, बढ़ जाएगी आंखों की सुंदरता

Eye shadow: हमारा चेहरा तभी खूबसूरत लगता है, जब हम आंखों का मेकअप अच्छी तरह से कर लेते हैं। अगर आप सुंदर दिखना चाहते हैं तो आज हम आपको आईशैडो अप्लाई करने के कुछ टिप्स देते हैं।
Eye shadow

Eye Shadow Tips: अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए लड़की को मेकअप करते हुए देखा जाता है। कॉलेज गोइंग गर्ल्स से लेकर ऑफिस गोइंग महिला और गृहिणी सभी मेकअप जरूर करती हैं। मेकअप हमारे चेहरे की सुंदरता को निखारने का काम करता है। यही कारण है कि त्योहारों में किसी भी खास मौके पर लड़कियां मेकअप करना नहीं भूलती। यह कई लोगों की दैनिक दिनचर्या में शामिल होता है और सभी अलग-अलग तरह का मेकअप करते हैं।

मेकअप करते समय कई सारे प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें मॉइश्चराइजर और प्राइमर से लेकर फाउंडेशन, कंसीलर, आईशैडो, आईलाइनर, ब्लश, हाइलाइटर सब कुछ इस्तेमाल किया जाता है।

जब तक आंखों का मेकअप सही तरीके से नहीं किया जाता। जब तक पूरा चेहरा सुंदर नजर नहीं आता है। आंखों का मेकअप करते समय हम आईशैडो, आईलाइनर, मस्कारा, काजल जैसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। आज हम आपको आईशेड अप्लाई करने की कुछ टिप्स बताते हैं जो आपकी सुंदरता को बढ़ा देगी।

ऐसे लगाएं आईशैडो

प्राइमर

आंखों पर आप आईशैडो लगाना शुरू करें। इसके पहले आपको प्राइमर से बेस बना लेना चाहिए। जिस तरह से फेस पर प्राइमर की बेस मेकअप को सेट करने में सहायक होती है। उस तरह से आंखों के मेकअप में भी यह काम आता है।

ब्रश में कैसे लें शेड

आप जब आईशैडो आंखों पर लगाने के लिए ब्रश में ले रही हैं। तब आपको एक्स्ट्रा पाउडर ब्रश झटककर हटा देना चाहिए ताकि ये आपके चेहरे पर ना गिरे।

चुने सही शेड

खूबसूरत दिखने के लिए आंखों के रंग के हिसाब से आईशैडो का रंग चुने। अगर आप सही आईशेड इस्तेमाल करेंगे तो आपकी खूबसूरती बढ़ जाएगी।

सही ब्रश का कलेक्शन

मेकअप करने के लिए हमारे पास अगर सही ब्रश उपलब्ध रहते हैं, तो हमारा लुक अच्छा नजर आता है। आपको अपने पास मेकअप ब्रश का एक सेट जरूर रखना चाहिए, जो परफेक्ट आई मेकअप करने में काम आएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews