Keto Friendly Drinks: तेजी से घटेगा वजन, करें इन 4 कीटो फ्रेंडली ड्रिंक्स का सेवन

Keto Friendly Drinks: तेजी से घटेगा वजन, करें इन 4 कीटो फ्रेंडली ड्रिंक्स का सेवन

Keto Friendly Drinks: लोग वजन घटाने के लिए कीटो डाइट (Keto Diet) को फॉलो करते हैं। इस दौरान किसी प्रकार के कार्ब्स का सेवन नहीं किया जाता है। इस दौरान आहार में शामिल होने वाले फूड्स में गुड फैट्स की मात्रा भरपूर होती है। इनका सेवन करने शरीर कार्बोहाइड्रेट से नहीं बल्कि फैट से एनर्जी प्राप्त करता है। जो वजन घटाने के लिए बहुत कारगर साबित हो सकता है। वेट लॉस के लिए कुछ कीटो फ़्रेंडली ड्रिंक्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

नींबू पानी

वजन घटाने के लिए गर्मियों में नींबू पानी से अच्छा कोई कीटो फ़्रेंडली ड्रिंक नहीं हो सकता। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है। साथ ही इसे पीने से वजन कम होता है।

ग्रीन टी

ग्रीन टी का सेवन भी बेस्ट कीटो फ़्रेंडली ड्रिंक्स में से एक है। इसे डाइट में शामिल करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वजन तेजी से घटता है। इसकी जगह आप हर्बल टी का भी सेवन कर सकते हैं, जिसमें बेहद कम कैलरी पाई जाती है। इसका सेवन शहद के साथ कर सकते हैं।

बादाम का दूध

बादाम का दूध वजन घटाने में सहायक साबित हो सकता है। बादाम के दूध में सैचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक और कैलरी की मात्रा बेहद कम होती। यह वेट लॉस करने में लाभदायक माना जाता है।

नारियल का दूध

नारियल का दूध भी वेट लॉस के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है। गाय, भैंस और बकरी के दूध में के मुकाबले नारियल के दूध में साथ में सैचुरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा होती है, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता। इसलिए वजन तेजी से घटता है।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews