Hindi News

दुनिया का सबसे बड़ा फल, फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे इसके दीवाने!

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
आज हम आपको जिस फल के बारे में बताने जा रहे हैं, वह अमूमन हर किसी को पसंद आता है। लोग इसे बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं। विशेषज्ञ इसे गर्म तासीर वाले मानते हैं। यह शरीर में गर्मी को बढ़ा देता है।
दुनिया का सबसे बड़ा फल, फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे इसके दीवाने!

शरीर के लिए फल खाना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। इसमें विटामिन, मिनरल्स, फाइबर, कैल्शियम, पोटेशियम, आदि सब कुछ मिलता है। यह आंखों की रोशनी से लेकर त्वचा को निखारने में भी मददगार होता है। अक्सर सेहत को बनाए रखने के लिए रोज फलों का सेवन करते हैं, जो कि जरूरी भी है। फल खाने की सलाह चिकित्सकों द्वारा भी दी जाती है। भारत में अनेकों प्रकार के फल बाजार में उपलब्ध हैं। कुछ फल सीजनल होते हैं, तो कुछ फल ऐसे हैं जो सालों भर बिकते हैं। आज तक कई प्रकार के स्वादिष्ठ और पौष्टिक फलों को खाया होगा. जिसमें- सेब, आम, केला, संतरा, अंगूर, तरबूज, पपीता, अमरूद, लीची, नाशपाती, खुबानी, स्ट्रॉबेरी, जामुन, और कई अन्य शामिल होंगे।

हालांकि, आज हम आपको उस फल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दुनिया का सबसे बड़ा फल है। जिसे आप फल और सब्जी दोनों तरह से खा सकते हैं।

दुनिया का सबसे बड़ा फल

दुनिया में एक-से-बढ़कर-एक युनिक फल है, जिसके बारे में शायद ही लोगों को पता होता है। हालांकि, इस तरह के सवाल अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों से पूछ लिया जाता है। जिसका जवाब पता होना सामान्य ज्ञान के लिहाज से भी जरूरी होता है। हालांकि, आज हम आपको जिस फल के बारे में बताने जा रहे हैं, वह अमूमन हर किसी को पसंद आता है। लोग इसे बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं।

कटहल

दरअसल, स्वाद में लाजवाब इस फल का नाम कटहल है। इसका वजन अधिकतम 50 किलो तक हो सकता है। इसका टेस्ट हल्का मीठा और हल्का खट्टा होता है। यह विटामिन, मिनरल और फाइबर से भरपूर होता है, जो कि कई बीमारियों का रामबाण इलाज माना जाता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कटहल श्रीलंका और बांग्लादेश का राष्ट्रीय फल है। इसके अलावा, भारत के केरल और तमिलनाडु का यह राजकीय फल है। यहां के स्थानीय लोग इसे बहुत ही पसंद से खाते हैं।

स्वाद में लाजवाब

भारत में इसकी जमकर खेती की जाती है। लोग इसके पेड़ को अपने घर पर भी लगा लेते हैं। जब यह थोड़ा सा छोटा रहता है, तब से ही इसकी सब्जी बनाकर खाते हैं। फिर जब यह पक जाता है, तो लोग इसे फल के रुप में खाते हैं। इसे लोग कोवा के नाम से भी जानते हैं। विशेषज्ञ इसे गर्म तासीर वाले मानते हैं। यह शरीर में गर्मी को बढ़ा देता है। इसलिए कई लोग इसे खाने से परहेज भी करते हैं। कटहल को लोग जैक फ्रूट, पनस, और नांगका, फनस, मनस, पोनसो, इचोड़ और कटहर के नाम से भी जानते हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews