
वैसे तो लोग सालों भर अपनी डाइट में फलों (नींबू) को शामिल रखते हैं, जिनमें से कुछ ऐसे सीजनल फ्रूट्स होते हैं जो केवल कुछ खास दिनों में ही पाए जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी फल होते हैं जो कि 12 महीना बाजारों में आसानी से उपलब्ध हो जाता है। जिसमें से एक नींबू भी शामिल है। यह स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। गर्मियों में नींबू पानी हर किसी की प्यास बुझाने का सबसे आसान तरीका है। लेकिन नींबू सिर्फ स्वाद और सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि और भी कई कमाल के फायदे देता है। लोग इसके छिलको के फायदे नहीं जानने के कारण इसे डस्टबिन में फेंक देते हैं।
ज्यादातर लोग नींबू निचोड़ने के बाद उसका छिलका कचरे में डाल देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस पीले छिलके के अंदर असली खजाना छुपा हुआ है। आज हम आपको बताएंगे कि नींबू का छिलका 8 अलग-अलग तरीकों से कैसे आपके काम आ सकता है।
हेल्दी
सबसे पहले हम आपको यह बता दें कि इसमें विटामिन C की भरपूर मात्रा होती है, जो इम्युनिटी बढ़ाने के साथ-साथ पाचन के लिए भी फायदेमंद है। खून साफ करने से लेकर वजन घटाने तक… नींबू हर जगह काम आता है। हेल्थ और ब्यूटी दोनों में ही इसके काटे हुए छिलके बहुत ही ज्यादा काम आते हैं, क्योंकि हम सभी जानते हैं नींबू के छिलकों में विटामिन सी की मात्रा काफी अधिक होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और नेचुरल तेल भी होता है, जिससे शरीर की सफाई हो जाती है और स्किन ग्लो करने लगता है।
ऐसे करें उपयोग
- नींबू के छिलके को कद्दूकस करके यानी जेस्ट बनाकर आप अपने खाने में डाल सकते हैं। चाहे बेकरी आइटम हों, केक, कुकीज या फिर सलाद और मैरिनेड्स इसमें डालते ही ताजगी और हल्की-सी खटास का स्वाद आ जाता है। कई शेफ तो बिना नींबू जेस्ट के अपनी डिश को अधूरी मानते हैं।
- अगर आप सलाद या डिप्स के शौकीन हैं तो नींबू का छिलका आपके लिए परफेक्ट है। आप इसे तेल या सिरके की बोतल में डाल दीजिए और कुछ दिन के लिए छोड़ दीजिए। फिर आपके ड्रेसिंग्स और डिप्स में कैसी कमाल की खुशबू आएगा।
- आजकल लोग हेल्दी ड्रिंक पर ज्यादा ध्यान देते हैं। नींबू के सूखे छिलके को आप हर्बल चाय या डिटॉक्स वॉटर में डाल सकते हैं। इससे न सिर्फ पाचन अच्छा होता है बल्कि शरीर से टॉक्सिन भी बाहर निकलते हैं। यानी बिना ज्यादा मेहनत के आप खुद को फिट रख सकते हैं।
- रसोई या बाथरूम की सफाई के लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है। नींबू का छिलका यहां भी काम आता है। इसकी नेचुरल एसिडिटी सतह को साफ और चमकदार बना देती है। सिंक, गैस या किचन प्लेटफॉर्म पर इसे रगड़ने से यह चमक उठेंगे और साथ ही हल्की-सी फ्रेश खुशबू भी छोड़ेंगे।
- कई लोग घर को महकाने के लिए परफ्यूम या एयर फ्रेशनर का इस्तेमाल करते हैं। सूखे नींबू के छिलके को अगर आप पोटपोरी में डाल दें तो घर में नैचुरल ताजगी और हल्की-सी खटास वाली खुशबू फैल जाती है।
- नींबू के छिलके से आप मजेदार कैंडी भी बना सकते हैं। इसे चीनी के साथ पकाकर तैयार किया जाता है। इसका मीठा और खट्टा स्वाद बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आता है। चाय या कॉफी के साथ ये स्नैक काफी अच्छा लगता है।
- नींबू के छिलके की खुशबू मूड को हल्का और फ्रेश कर देती है। इसे डिफ्यूज़र में डालकर घर में फैला सकते हैं। इससे तनाव कम होता है और मन तरोताजा महसूस करता है।
- घर में चींटियां या छोटे कीड़े परेशान कर रहे हैं, तो नींबू का छिलका उनके लिए नेचुरल पेस्ट कंट्रोल का काम करता है। इसे किचन या घर के कोनों में रख दीजिए, फिर कीड़े पास भी नहीं आएंगे।
(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

