नींबू के पेड़ पर आएंगे ढेरों रसीले फल, बस डालें ये जादुई चीज

अगर आपके नींबू के पौधे में फूल या फल नहीं आ रहे, तो बस 5 रुपये की यह खास चीज डालकर देखिए। पौधा न सिर्फ हरा-भरा होगा, बल्कि गुच्छों में नींबू लगेगा। यह तरीका आसान है, सस्ता है और हर माली को जरूर अपनाना चाहिए।
Lemon Plant

अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि उनके नींबू के पौधे (Lemon Plant) में पत्तियां तो खूब आती हैं, लेकिन फल या तो लगते नहीं, या फिर बहुत कम लगते हैं। ऐसे में महंगे फर्टिलाइज़र और केमिकल्स पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं। बस 5 रुपये में मिलने वाली एक साधारण चीज से आप अपने नींबू के पौधे को फलदार बना सकते हैं।

माली और बागवानी के शौकीन बताते हैं कि यह तरीका न सिर्फ नींबू, बल्कि अन्य फलदार पौधों के लिए भी कारगर है। खास बात यह है कि इसमें किसी तरह का केमिकल इस्तेमाल नहीं होता, इसलिए पौधे और मिट्टी दोनों की सेहत बनी रहती है।

पौधे को फलदार बनाने का आसान घरेलू तरीका

5 रुपये की इस चीज का नाम

बात हो रही है फेरस सल्फेट की जिसे देसी भाषा में ‘हरा फिटकरी’ भी कहा जाता है। यह गार्डनिंग की दुकानों या खेती-बाड़ी के सामान बेचने वाली जगहों पर आसानी से मिल जाता है। 5 रुपये में इसका छोटा पैकेट मिल जाता है, जो एक नींबू के पौधे के लिए महीनों तक काफी है।

इस्तेमाल का तरीका

एक बाल्टी पानी में एक चम्मच हरा फिटकरी डालकर अच्छे से घोल लें। अब इस घोल को नींबू के पौधे की जड़ में डाल दें। यह पौधे की मिट्टी में मौजूद आयरन की कमी को पूरा करेगा, जिससे पत्तियां गहरी हरी होंगी और फूल-फल आने की प्रक्रिया तेज होगी।

कितनी बार करें इस्तेमाल

मौसम के हिसाब से इस घोल का इस्तेमाल महीने में एक या दो बार कर सकते हैं। गर्मियों में यह पौधे को सूखने से बचाता है और सर्दियों में इसकी ग्रोथ को बढ़ावा देता है। लगातार 2-3 महीने तक यह प्रक्रिया करने पर आप देखेंगे कि पौधे में गुच्छों में नींबू आने लगे हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews