बंजर नींबू का पेड़ भी हो जाएगा फलदार, बस डालना होगा 1 कप ये घोल

नींबू का पौधा लगाने के बाद भी अगर उसमें फूल या फल नहीं आ रहे हैं, तो चिंता की बात नहीं है। यह परेशानी बहुत से लोगों को होती है, खासकर जब पौधे को सही पोषण या देखभाल नहीं मिलती। लेकिन अच्छी बात ये है कि एक आसान सा देसी घोल, जो घर पर ही बनाया जा सकता है।
Lemon Tree

गर्मियों का मौसम आते ही बाज़ारों में नींबू की डिमांड बढ़ने लगती है, डिमांड बढ़ने के कारण भाव भी बढ़ जाते हैं, जिस वजह से बार बार बाज़ारों से नींबू ख़रीदना महँगा पड़ सकता है। ऐसे में घर पर ही नींबू का पौधा लगाना एक बहुत ही अच्छा विचार है। आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे घर पर नींबू का पौधा लगा सकते हैं।

कई लोगों की यह शिकायत भी रहती है कि उन्होंने अपने घरों में नींबू का पौधा तो लगा लिया है, लेकिन न जाने क्यों अच्छी देखभाल के बावजूद भी पौधा ठीक से बढ़ नहीं पा रहा है और न ही उस पर नींबू आ रहे हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, अक्सर पौधों को सही पोषण और देखभाल ना मिलने की वजह से वह कमज़ोर हो जाता है और प्लांट में फल फूल आने बंद हो जाता है।

नींबू के पेड़ के लिए कैसे बनाएँ खाद

4 चम्मच एलोवेरा जेल
3 चम्मच दही
3 चम्मच लकड़ी की राख
2 कप गुड़ का पानी
2 लीटर साधा पानी

नींबू के पेड़ में फल लाने के लिए क्या करें?

  • इस खाद को बनाने के लिए सबसे पहले एक बाल्टी में दो लीटर पानी डालें।
  • अब इस पानी में चार चम्मच एलोवेरा जेल और दो चम्मच दही अच्छी तरह से मिलाएं।
  • इसके बाद इसी मिश्रण में तीन चम्मच लकड़ी की राख और दो कप गुड़ का पानी मिलाएं।
  • इन सभी चीज़ों को अच्छी तरह से लकड़ी की मदद से मिक्स करें।
  • अब इस मिश्रण को कम से कम आधे घंटे के लिए ढककर रख दें।
  • बनाए गए इस घोल में से एक का घोल नींबू के पौधों की जड़ों में डालें।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews