ब्लैक आउटफिट के साथ अप्लाई करें ये Lipstick Shades, मिलेगा गॉर्जियस लुक

लिपस्टिक एक ऐसा प्रोडक्ट है जो हमारे मेकअप और लुक दोनों को कंप्लीट करने का काम करती है। चलिए ब्लैक आउटफिट के लिए परफेक्ट कलर देख लेते हैं।
Lipstick Shades

हम जो भी आउटफिट पहनते हैं उसे कॉम्प्लीमेंट करने का काम हमारा मेकअप करता है। हमने जिस तरह का मेकअप किया है। उससे हमारा ओवरऑल लुक डिसाइड होता है। आउटफिट के रंग और मेकअप के रंग से भी यह तय होता है कि हम खूबसूरत दिखेंगे या नहीं।

अगर आपको किसी फंक्शन में शामिल होना है और आप ब्लैक कलर का आउटफिट पहनने वाली है, तो अपने इस लुक को दोगुना खूबसूरत बना सकती हैं। दरअसल, आप लिपस्टिक शेड के जरिए अपनी सुंदरता में चार चांद लगा सकती हैं। चलिए आपको बता देते हैं कि ब्लैक के साथ कौन सी लिपस्टिक अच्छी लगेगी।

डार्क लिपस्टिक (Lipstick Shades)

ब्लैक कलर के आउटफिट के साथ यंग गर्ल्स को डार्क लिपस्टिक करनी करनी चाहिए। यह आपकी लुक को गॉर्जियस बनाने का काम करेगी।

कोरल रेड शेड

यह भी बहुत खूबसूरत लिपस्टिक शेड है जो लुक में चार चांद लगाने का काम करने वाला है। ब्लैक साड़ी हो या फिर ड्रेस दोनों के साथ इस तरह का लिप शेड बेस्ट लगेगा।

न्यूड ब्राउन

अगर आपको गॉर्जियस लुक चाहिए तो आप अपनी ब्लैक कलर की साड़ी के साथ न्यूड ब्राउन रंग की लिपस्टिक लगा सकती हैं। यंग गर्ल्स को यह एकदम ग्लैमरस लुक देने का काम करेगी।

डार्क रेड

ब्लैक कलर के आउटफिट के साथ डार्क रेड रंग की लिपस्टिक भी अच्छी लगती है। अगर किसी पार्टी में हॉट लुक चाहिए तो आप इसे अपने आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews