अपनी सुंदर हैंडराइटिंग से बनाएं करियर, जानें सैलरी, स्किल

लोगों की जितनी सुंदर लिखावट होती है, उतने ही अधिक लोगों के बीच उनका अट्रैक्शन बढ़ता है। सुंदर लिखने वाले छात्रों यह लोगों को हर कोई पसंद करता है और इससे उनकी पर्सनैलिटी का अंदाजा भी लगाया जाता है।
Handwriting

Career in Calligraphy : 10वीं और 12वीं के छात्रों की बहुत जल्दी बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली है। इसके लिए छात्रों ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि, स्टूडेंट्स को यह बात बखूबी पता है कि पढ़ाई के साथ-साथ क्लियर और अट्रैक्टिव हैंडराइटिंग उन्हें एक्स्ट्रा मार्क्स दिलाने में मदद कर सकती है। ऐसे में पढ़ाई के साथ-साथ सुंदर लिखावट की भी प्रैक्टिस जरूरी है। सुंदर राइटिंग पर्सनालिटी को डेवलप करता है। लोगों के बीच अच्छा इंप्रेशन भी बनता है।

लोगों की जितनी सुंदर लिखावट होती है, उतने ही अधिक लोगों के बीच उनका अट्रैक्शन बढ़ता है। सुंदर लिखने वाले छात्रों यह लोगों को हर कोई पसंद करता है और इससे उनकी पर्सनैलिटी का अंदाजा भी लगाया जाता है। ऐसे में अगर आप इस क्षेत्र में कैरियर बनाना चाहते हैं, तो आपको कैलीग्राफी के बारे में जानना चाहिए। इससे आप लाखों की कमाई भी कर सकते हैं।

विजुअल आर्ट (Handwriting)

अट्रैक्टिव हैंडराइटिंग एक तरह से विजुअल आर्ट है, जिसमें अक्षरों को अलग-अलग तरीके से पेपर या किसी अन्य सतह पर लिखा जाता है। कैलीग्राफी के अंतर्गत फोनट, स्टाइलिश, राइटिंग की क्लासिक और मॉडर्न चीजों का समग्र होता है। इसके लिए लोग खास करके पेंसिल, पेन, टूल, ब्रश, आदि का इस्तेमाल करते हैं।

फाइन आर्ट कोर्स (Calligraphy)

इसके लिए आपको कोई डिग्री या डिप्लोमा करने की जरूरत नहीं है, बल्कि आपकी गहरी रुचि और प्रेक्टिस आपको इस क्षेत्र में सफलता दिला सकती है। हालांकि, इसके लिए बहुत से प्राइवेट इंस्टिट्यूट है जो कि शॉर्ट टर्म या फिर लॉन्ग टर्म कोर्स ऑफर करते हैं, जहां से आप लिखने की सुविधा को सीख सकते हैं। इसके लिए आप फाइन आर्ट कोर्स भी कर सकते हैं।

स्किल (Calligraphy Skill)

आपको कैलीग्राफर बनने के लिए आर्ट की समझ होनी चाहिए। आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आप कैसे एक्सप्रेसिव और अट्रैक्टिव हैंडराइटिंग बना सकते हैं। इसके अलावा, आपके पेपर लिंक और टूल्स की जानकारी होनी चाहिए। मैन्युअल वर्क करने की क्षमता थी। आपको इस फील्ड में माहिर बन सकता है। कम्युनिकेशन स्किल काफी ज्यादा डेवलप होना चाहिए। अगर आप कंप्यूटर और मार्केटिंग स्किल्स से परिपूर्ण है, तो यह आपके लिए काफी ज्यादा महत्व को हो सकता है।

स्कोप (Scope)

बहुत से लोग सोचते हैं कि कैलीग्राफर का करियर सही नहीं होता, लेकिनआपको यह जानकारी हैरानी होगी कि इस फील्ड में काफी ज्यादा स्कोप है। आजकल लोग इनविटेशन कार्ड, प्रेजेंटेशन, मेमोरियल डॉक्यूमेंट, सर्टिफिकेट, बिजनेस कार्ड, बुक कवर, कंपनी लोगो सहित ग्राफिक डिजाइन तैयार करवाते हैं। इसके लिए उन्हें प्रोफेशनल कैलीग्राफर की जरूरत होती है, इसलिए वह हमेशा हायरिंग करते रहते हैं। कैलीग्राफर अगर खुद का बिजनेस करना चाहते हैं, तो वह प्राइवेट इंस्टिट्यूट चला सकते हैं या फिर किसी भी अच्छी संस्था से जुड़कर टीचिंग भी कर सकते हैं।

सैलरी (Salary)

अगर इनकम की बात करें, तो यह आपके स्किल पर डिपेंड करता है। यदि आप इस फील्ड में एक्सपर्ट हो चुके हैं, तो आप हर घंटे 500 रुपये तक कमा सकते हैं। शुरुआत दिनों में आप 30,000 से 50,000 तक हर महीने कमा लेता है, बाकी आप अपनी मेहनत के दम पर लाखों रुपये तक भी कमा सकते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews