डिनर के बाद रोजाना खाएं किचन में रखी ये छोटी सी चीज, मिलेंगे ये फायदे!

रात के खाने के बाद दो हरी इलायची चबाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। यह पाचन सुधारती है, गैस व एसिडिटी से राहत देती है और मुंह की बदबू दूर करती है। यह सस्ता और आसान घरेलू उपाय है।
Health Care Tips

रात का डिनर हमेशा से भारतीय परिवारों में जरुरी माना जाता है। दिनभर की थकान और भागदौड़ के बाद लोग परिवार के साथ बैठकर चैन से खाना खाते हैं। लेकिन डिनर के बाद अक्सर कई लोगों को गैस, एसिडिटी, पेट फूलना या फिर नींद न आने जैसी दिक्कतें घेर लेती हैं। ऐसी समस्याएं पाचन क्रिया को बिगाड़ देती हैं, साथ ही स्वास्थ्य पर इसका असर देखने को मिलता है। अगर आपको भी ये परेशानियां सताती हैं, तो आज का आर्टिकल आपके बेहद काम आने वाला है।

दरअसल, आज हम आपको कुछ देशी इलाज बताने जा रहे हैं, जो आपकी रसोई में आसानी से मिल जाएगा। यह बहुत ज्यादा महंगा भी नहीं है। आप इसे अपनी डेली हैबिट्स का हिस्सा बना सकते हैं।

हरी इलायची

बता दें कि किचन में रखी एक छोटी-सी हरी इलायची आपकी इन सभी दिक्कतों का इलाज बन सकती है। जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने… अक्सर लोग इलायची को सिर्फ चाय, खीर या बिरयानी जैसी डिश का फ्लेवर बढ़ाने वाला मसाला मानते हैं। असल में यह हरी इलायची कई तरह के औषधीय गुणों से भरपूर है। डिनर के बाद सिर्फ दो इलायची चबाने से आपकी सेहत पर इसका पॉजीटिव असर देखने को मिल सकता है।

जानें फायदे

  • हमारी लाइफस्टाइल और खान-पान की आदतों की वजह से पाचन संबंधी दिक्कतें आज के समय में बेहद आम बात हो गई है। ऐसे में यदि डिनर के बाद इलायची चबा लिया जाए, तो इससे पाचन एंजाइम सक्रिय हो जाते हैं और खाना तेजी से पचने लगता है। इसके अलावा, इलायची में मौजूद गुण गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं को कम करते हैं। जिन लोगों को खाने के बाद भारीपन या अपच की शिकायत रहती है, उनके लिए यह किसी प्राकृतिक दवा से कम नहीं है।
  • खाने के बाद अगर आपके मुंह से बदबू आती है, तो यह सीधे आपके सेल्फ कॉन्फिडेंट को कम कर देती है। यहां तक की आप किसी से भी बातचीत करने में भी हिचकिचाते हैं। इलायची की हल्की-सी मीठी खुशबू तुरंत सांसों को फ्रेश बना देती है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जो मुंह में बैक्टीरिया को खत्म करके दुर्गंध रोकते हैं। यही कारण है कि कई लोग इलायची को नेचुरल माउथ फ्रेशनर के तौर पर इस्तेमाल करते हैं।
  • तनाव, स्ट्रेस और चिंता आज हर इंसान के जीवन का हिस्सा बन चुके हैं। यही वजह है कि लोग रात को बिस्तर पर लेटने के बाद भी करवटें बदलते रहते हैं। आलम यह है कि घंटों तक नींद नहीं आती, तो बता दें कि इलायची इस समस्या का हल भी है। रिसर्च बताती है कि इलायची शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन को बढ़ाती है। यह हार्मोन मूड को अच्छा करने के साथ तनाव को कम करता है, जिससे गहरी नींद आती है।
  • हाई ब्लड प्रेशर आजकल एक आम लेकिन गंभीर बीमारी बन चुकी है। यह कई दूसरी बीमारियों जैसे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बन सकती है। इलायची में पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। डिनर के बाद इलायची चबाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दिल मजबूत रहता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews