चावल के आटे से बनाएं टेस्टी पीठा, जानिए घर पर इसे बनाने की आसान विधि

चावल के आटे से बनाएं टेस्टी पीठा, जानिए घर पर इसे बनाने की आसान विधि

Pitha Recipe : पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और असम में चावल का पीठा बहुत प्रसिद्ध है। यह एक पारंपरिक व्यंजन है जो वहाँ की स्थानीय संस्कृति का हिस्सा है। यह दो तरह मीठा और नमकीन से बनाया जाता है। नमकीन पीठा में चावल के आटे को नमक और पानी के साथ मिलाकर बनाया जाता है। ये दोनों ही स्वादिष्ट होते हैं और इन्हें विभिन्न तरीकों से परोसा जाता है। इसे आपक नास्ते से लेकर रात तक के खाने के लिए बना सकती हैं।

सामग्री

  • 1 कप चावल का आटा
  • पानी
  • 1/4 कप भिगोई हुई मूंग दाल
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच अजवाइन
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल या घी

पीठा बनाने की विधि

  • चावल का आटा और भिगोई हुई मूंग दाल को एक बड़े बाउल में लें।
  • इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, अजवाइन और नमक मिलाएं।
  • थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गूंथें।
  • डो को छोटे गोले बनाएं और पत्तों के बीच में रखें।
  • एक कढ़ाई में तेल या घी गरम करें।
  • अब तली हुई चावल के पीठे को तेल में डालें और मध्यम आंच पर सुनहरी भूरी होने तक तलें।
  • तले हुए पीठे को पेपर नैपकिन पर रखें ताकि अतिरिक्त तेल अच्छे से सोके।
  • अब आपका नमकीन चावल का पीठा तैयार है। आप इन्हें गरमा गरम चटनी या रसेदार सब्जी के साथ सर्व करें।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना अलग-अलग जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews