त्योहार के खास मौके पर बनाएं ये स्पेशल पुलाव, जानें आसान रेसिपी

गांव के त्योहार में किचन की खुशबू और प्यार से तैयार टमाटर पुलाव बच्चों-बुजुर्गों सभी को लुभाता है। बासमती चावल, टमाटर, प्याज और मसालों से बनता यह स्वादिष्ट और सेहतमंद पुलाव जल्दी तैयार हो जाता है।
Pollaow

गांव का त्योहार अपने आप में अलग ही रंग और खुशबू लिए होता है। सुबह से ही किचन में हल्की खुसबू पूरे घर में फैल जाती है।प्याज-टमाटर की ताजगी, घी की सौंधी महक और मसालों की चटपटी खुशबू हर किसी के दिल को छू जाती है। महिलाएं बड़े प्यार से सब्जियां काटती हैं, चावल भिगोती हैं और धीरे-धीरे तवे और कुकर पर स्वाद की तैयारी करती हैं। ऐसे में लंच या डिनर में टेस्टी टमाटर पुलाव का होना किसी त्योहार की खास तैयारी से कम नहीं है। इसके बनते ही बच्चों में खासकर खाने की अलग ही ललक देखने को मिलती है। आमतौर पर अलग-अलग तरह की डिशेज वीकेंड, पर्व-त्योहार पर बनाई जाती है। ऐसे में यदि पुलाव को नया रुप दे दिया जाए, तो ऑकेशन का मजा भी दोगुना हो जाता है।

किसी खास मौके पर या रोज-रोज रोटी-सब्जी और दाल खा-खाकर ऊब गए हैं, तो टमाटर पुलाव आपके लिए बेस्ट डिश हो सकता है। यह पुलाव बहुत सी आसानी से घर पर ही बनाया जा सकता है। स्वाद में यह इतना चटपटा होता है कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी इसके दीवाना हो जाएंगे।

सामग्री

  • एक कप बासमती चावल
  • दो बारीक कटे हुए बड़े टमाटर
  • एक मीडियम प्याज
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • दो हरी मिर्च
  • एक चम्मच पुलाव मसाला
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • एक चम्मच जीरा
  • दो बड़े चम्मच तेल या घी
  • नमक स्वादानुसार
  • दो कप पानी
  • थोड़ा हरा धनिया

ऐसे बनाएं

  • चावल को बनाने से पहले 15-20 मिनट के लिए भिगो दें। इससे चावल पकने के बाद फूलकर नरम और खिले हुए होंगे।
  • अब एक प्रेशर कुकर या गहरे पैन में तेल या घी गरम करें।
  • जब तेल गर्म हो जाए, जीरा डालें और उसे चटकने दें।
  • इसके बाद बारीक कटा प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
  • भुने प्याज में अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें।
  • इन्हें तब तक भूनें जब तक इसकी कच्ची महक चली न जाए।
  • अब टमाटर डालें और उन्हें नरम होने तक पकाएं।
  • जब टमाटर गल जाएं,तब उसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और पुलाव मसाला डालें।
  • मसालों को अच्छी तरह मिलाएं और 1-2 मिनट तक भूनें।
  • भिगोए हुए चावल का पानी निकालकर इसे मसालों में डालें।
  • हल्के हाथों से मिलाएं, ताकि चावल टूटे नहीं।
  • अब दो कप पानी और नमक डालें।
  • कुकर का ढक्कन बंद करें और तेज आंच पर एक सीटी आने तक पकाएं।
  • इसके बाद आंच धीमी कर दें और 5 मिनट तक पकने दें।
  • फिर गैस बंद कर दें और कुकर को खुद से ठंडा होने दें।
  • इसके बाद जब ढक्कन खोलेंगे, तो आपको खुशबू से आपकी भूख बढ़ जाएगी।
  • अब ऊपर से हरा धनिया डालें और हल्के हाथों से मिला दें।
  • इसे आप दही, रायता या हल्की सब्जी के साथ परोस सकते हैं।

हर कोई करेगा तारीफ

गांव के त्योहार में यह पुलाव बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी को लुभा लेगा। यह स्वाद में लाजवाब होने के साथ ही सेहतमंद भी होता है। इसे आप मेहमानों, पर्व त्योहार या आम दिनों में भी बनाकर खा सकते हैं। यह अन्य डिशों के मुलाबले जल्दी भी बन जाता है। अगर आप खाने के शौकीन हैं और हमेशा कुछ नया ट्राई करना पसंद करते हैं, तो यह पुलाव जरूर बनाएं। यकीन मानिए आपके द्वारा बनाई गई इस डिश की हर कोई तारीफ करेगा। केवल इतना ही नहीं, आपके पड़ोस में रहने वाली महिलाएं भी आपसे इन नई डिशेस की रेसिपी पूछेंगी। वहीं, घर के बड़े और बुजुर्गों को इसका टेस्ट बहुत ही पसंद आएगा।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews