
आज का भारत तेजी से डिजिटल इंडिया (Instagram) की ओर बढ़ रहा है। हर तरफ इंटरनेट और स्मार्टफोन का इस्तेमाल आम हो चुका है। जहां पहले लोग किताबों और अखबारों से जानकारी जुटाते थे, वहीं अब हर जानकारी केवल एक क्लिक पर पा लेते हैं । बच्चों की पढ़ाई हो से लेकर नौकरी की तैयारी या ऑनलाइन शॉपिंग करना हो… हर काम इंटरनेट पर निर्भर हो गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने इस युग में बड़ा बदलाव किया है। इससे लोगों के लाइफस्टाइल में काफी ज्यादा चेंजेस आए हैं, तो बहुत ही मायने में यह लोगों को अपनी स्किल्स दिखाने का माध्यम भी बन है। बात करें इंस्टाग्राम की तो, इसका आजकल इतना ज्यादा क्रेज देखने को मिलता है कि लोग कहीं भी अपना टैलेंट दिखाने से पीछे नहीं हटते।
फेसबुक, इंस्टाग्राम, YouTube और कई अन्य प्लेटफॉर्म्स लोगों को एंटरटेन करने के साथ ही उनकी कमाई का जरिया भी बन रहा है। आज देश में ऐसे बहुत से क्रिएटर्स हैं, जिन्होंने अपनी स्किल को दुनिया के सामने लाया है। साथ ही उससे अपनी रोजी-रोटी चला रहे हैं।
कमा रहे पैसा
जैसा कि हम सभी जानते हैं Instagram Reels लोगों के जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। देशभर के युवा लोगों का मनोरंजन करने के साथ-साथ अपनी मेहनत से पैसे भी कमा रहे हैं। रोजाना लाखों लोग Reels बनाते हैं, उन्हें शेयर करते हैं। जिसमें उन्हें दर्शकों से लाइक भी मिलता है। इसी कारणवश नए हो या पुराने… क्रिएटर्स के बीच एक सवाल अक्सर सुनने को मिलता है कि Instagram सिर्फ 10,000 व्यूज पर इतने पैसे देता है?। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे इसके बारे में विस्तार से…
Instagram से कमाई
दरअसल, Instagram सीधे व्यूज के आधार पर पैसे नहीं देता। जी हां! यदि आप इस गलतफहमी में जी रहे हैं, तो इस भ्रम से बाहर निकलें। बता दें कि पहले Reels Play Bonus Program था, जिसमें क्रिएटर्स को व्यूज के हिसाब से बोनस मिलता था, लेकिन अब यह प्रोग्राम बंद हो चुका है। आज इंस्टाग्राम की कमाई का मॉडल विज्ञापन, ब्रांड प्रमोशन और स्पॉन्सरशिप पर आधारित है, यानी व्यूज की संख्या भी मायने रखती है। इसके अलावा, असली कमाई ब्रांड डील्स और प्रमोशन से आता है।
कमाई हर क्रिएटर के लिए अलग
10,000 व्यूज पर मिलने वाली रकम हर क्रिएटर के लिए अलग होती है। दरअसल, वीडियो की कैटेगरी, ऑडियंस का देश, विज्ञापन की डिमांड और कंटेंट की एंगेजमेंट, इत्यादि फैक्टर्स यह तय करते हैं कि आपकी कमाई कितनी होगी। भारत की बात करें तो यहां 10,000 व्यूज पर क्रिएटर को 100 से 500 रुपए तक मिल सकते हैं। वहीं, अमेरिका या यूरोपियन देशों से आए व्यूज पर यह राशि काफी अधिक होती है, क्योंकि वहां विज्ञापन रेट ज्यादा होती हैं।
ऐसे होता है प्रमोशन
कुल मिलाकर देखा जाए तो कमाई व्यूज से नहीं, बल्कि ब्रांड्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट से होती है। जैसे-जैसे क्रिएटर्स का फॉलोअर्स बेस बढ़ता है और वीडियो वायरल होते हैं, कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स प्रमोट करने के लिए उनसे संपर्क करती हैं। उदाहरण के लिए यदि आपके पास 50,000 से 1 लाख फॉलोअर्स हैं और रील्स पर आमतौर पर 10 से 20 हजार व्यूज आते हैं, तो ब्रांड्स आपको हर पोस्ट या रील पर 5 से 20 हजार तक दे सकते हैं। ऐसे में बड़े क्रिएटर्स की कमाई करोड़ों में पहुंच गई है। हालांकि, इनकी जर्नी भी आसान नहीं रही है।
इन बातों का रखें ध्यान
जो लोग सिर्फ 10,000 व्यूज से मोटी कमाई की उम्मीद में इस एप पर आते हैं, उन्हें शुरुआत में नाम और पहचान बनाने पर ध्यान देना चाहिए। उन्हें डेली रील्स बनाना चाहिए, जिससे उनके पोस्ट पर एंगेजमेंट बढ़ेगा और धीरे-धीरे ब्रांड्स उनसे संपर्क करने लगेंगे। जैसे-जैसे आपका अकाउंट ग्रो करता है और व्यूज लाखों में पहुंचते हैं, आपकी कमाई भी हजारों से लाखों रुपये तक बढ़ सकती है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

