चाहते हैं आपके बच्चे बनें सोशल एक्टिव? ये टिप्स साबित होगी गेम चेंजर

क्या आप चाहते हैं कि आपका बच्चा सिर्फ पढ़ाई लिखाई में ही आगे ना रहे, बल्कि सोशल एक्टिविटी में भी आगे रहे। ऐसे में आपको उसकी पर्सनैलिटी डेवलप करने के लिए कुछ आसान टिप्स अपनाने होंगे।
Parenting Tips

Parenting Tips: हर माता-पिता यही चाहते हैं, कि उनका बच्चा न सिर्फ पढ़ाई में आगे रहे बल्कि सामाजिक रूप से भी मजबूत और एक्टिव रहे। पहले के जमाने में लोग अपने बच्चों को सिर्फ और सिर्फ पढ़ाई में ही आगे रखना चाहते थे, लेकिन अब जमाना बदल चुका है, इसलिए ना सिर्फ पढ़ाई बल्कि माता-पिता बच्चों को सोशल एक्टिविटी में भी सबसे आगे रखना चाहते हैं।

इसके लिए सबसे जरूरी है, की माता-पिता बच्चों को खेलकूद, सोशल एक्टिविटी और सामूहिक आयोजनों में भाग लेने के लिए हमेशा प्रोत्साहित करें। जब बच्चा सोशली एक्टिव रहता है तो वह जीवन में आने वाली तमाम परेशानियों को बड़े ही शांत तरीके से हल कर सकता है, और वह दुनिया को भी बेहतर तरीके से समझ पाएगा, ऐसे में चलिए जान लेते हैं कि बच्चों को सोशल एक्टिव कैसे रख सकते हैं।

चाहते हैं आपके बच्चे बनें सोशल एक्टिव? (Parenting Tips)

सोशल एक्टिविटी में भाग लेने दें

बच्चों को सोशल एक्टिव बनाने के लिए उन्हें ज्यादा से ज्यादा सोशल एक्टिविटी में शामिल होने का मौका दें। ऐसा करने से बच्चा अलग-अलग लोगों से मिलेगा, अलग-अलग विचारों और सोच वाले इंसानों को समझेगा, जिससे उसकी सोच का दायरा भी बढ़ेगा।

बड़े बुजुर्गों के साथ समय बिताने दें

बच्चों को घर के बड़े-बुजुर्गों के पास ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहिए, ताकि वे अपने दादा-दादी, नाना-नानी के अनुभवों को सुन सके और सीख सके।

जब बच्चे अपने घर के बड़े-बुजुर्गों के द्वारा बातें सुनते हैं, तो उनका मानसिक विकास होता है, और वे समाज के बारे में ढेर सारी बातें सुनते हैं।

इस तरह बढ़ाएं आत्मविश्वास

माता पिता को हमेशा अपने बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाना चाहिए। इसलिए बच्चों को हमेशा सिर्फ बड़े-बड़ेअचीवमेंट के लिए ही ना उकसाएं, बल्कि उनके छोटे-छोटे अचीवमेंट की भी सराहना करें।

आपके द्वारा की गई तारीफ से बच्चे और बेहतर करने की इच्छा रखते हैं। उन्हें लगता है कि वह इससे भी बेहतर कर सकते हैं और फिर वह करते भी हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews