Mango Buying Tricks: चुटकियों में करें मीठे और रसीले आमों की पहचान, काम आएंगे ये 4 ट्रिक्स

Mango Buying Tricks: चुटकियों में करें मीठे और रसीले आमों की पहचान, काम आएंगे ये 4 ट्रिक्स

Mango Buying Tricks : इन दिनों गर्मियों के सीजन में बहुत से फल बाजारों में बिकने लगते हैं। जिनमें से एक सभी का पसंदीदा फलों का राजा आम भी दिखता है। मार्केट जाते ही आपको तरह-तरह के कच्चे और पक्के आम दिखाई देंगे। जिनमें दशहरी, हिमसागर, लंगड़ा जैसे कई वैराइटीज मिलते हैं, जिन्हें लोग बहुत ही चाव से खाना पसंद करते हैं। वैसे आम का नाम लेते ही लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। वहीं, कई बार हम पीले दिखने वाले आम को मीठा समझकर घर ले आते हैं, उसके बावजूद भी वह मीठा नहीं होता। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको आम खरीदने के कुछ ऐसी ट्रिक्स बताएंगे, जिन्हें खरीदते वक्त आपको ध्यान रखना चाहिए। इससे आप मीठे और रसीले आम घर लेकर आ सकते हैं। आइए जानते हैं मीठे आम चुनने का सही तरीका…

काम आएंगे ये 4 ट्रिक्स

  • आम खरीदने के लिए सबसे पहले उसे अच्छी तरह से छू कर देखें। अगर वह बिल्कुल टाइट है यानी कि ज्यादा नहीं पका है और अगर वह छूने से मुलायम लग रहा हो या फिर दबाने से धंस जाता है, तो समझ लीजिए कि वह आम मीठा है। इसे आप बेफिक्र होकर खरीद सकते हैं।
  • मार्केट में अधिकतर लोगों को आपने देखा होगा कि वह आम को सूंघकर खरीदते हैं। ऐसे में अगर आपको केमिकल या दवा जैसी कोई भी स्मेल आए, तो समझ लीजिए खुद से नहीं पका, बल्कि इसे पकाया गया है। यह आम स्वाद में एकदम ही बेकार होगा। इसलिए इसे ना खरीदें। वहीं, जो आम पेड़ से पके हुए होते हैं वह काफी खुशबूदार होते हैं जिन्हें आप फट से खरीद लें। वह आम मीठे ही होंगे।
  • आम को खरीदने के समय इस बात का ध्यान रखें कि जो दंडी है, उसमें से अगर मीठी खुशबू आ रही है, तो समझ लीजिए कि वह आम पका हुआ है और अगर आम सड़ा हुआ होता है, तो वह छूट ही धंस जाता है, जिसे आप बिल्कुल ना खरीदें।
  • वहीं, अगर आपको बासी और पुराने आमों की पहचान करनी है, तो उनका मुरझाया हुआ रूप देखकर समझ सकते हैं कि यह स्वादिष्ट नहीं होगा और ना ही खाने में मीठा होगा। इसलिए आप इसे ना खरीदें। मार्केट से खरीदते वक्त ध्यान दें कि दुकानदार पानी छिड़कर भी आम को ताजा बना देते हैं। इसलिए सावधान रहें।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews