बारिश में भी दिखें गॉर्जियस, ये हैं बेस्ट मॉनसून लिपस्टिक कलर्स जो देंगे परफेक्ट लुक

मानसून में भी खूबसूरत दिखना हर लड़की की चाहत होती है। लेकिन बारिश के मौसम में लिपस्टिक जल्दी फैल जाती है या टिकती नहीं है। ऐसे में अगर आप सही मॉनसून लिपस्टिक कलर चुन लें, तो न सिर्फ आपके होंठ खूबसूरत दिखेंगे, बल्कि स्टाइलिश लुक भी बरकरार रहेगा।
Monsoon Lipstick Colors

मानसून का मौसम जितना सुकून देने वाला होता है, उतना ही मेकअप के लिए चुनौतीपूर्ण भी होता है। खासकर लिपस्टिक अगर फैले या जल्दी उतर जाए, तो पूरा लुक बिगड़ सकता है। लेकिन सही लिपस्टिक शेड और फ़ॉर्मूला चुनकर आप बारिश में भी अपने स्टाइल को मेंटेन रख सकती हैं।

बारिश के मौसम में आपको ऐसे मॉनसून फ्रेंडली लिपस्टिक कलर्स की ज़रूरत होती है जो न केवल लंबे समय तक टिके रहें, बल्कि आपके फेस को फ्रेश और ब्राइट लुक भी दें। आइए जानें कौन-कौन से लिपस्टिक कलर्स इस मौसम में आपके लुक को बना सकते हैं और कौन-से ट्रेंड में हैं।

बारिश में कौन-सी लिपस्टिक है बेस्ट? 

वाइन और प्लम शेड्स

मॉनसून के मौसम में अगर आप कुछ अलग और गॉर्जियस ट्राय करना चाहती हैं, तो वाइन या प्लम कलर्स आपके लिए बेस्ट हैं। ये न सिर्फ आपकी स्माइल को उभारते हैं, बल्कि बारिश के ग्रे मौसम में आपका चेहरा ग्लोइंग और एट्रैक्टिव बनाते हैं। इन कलर्स में लिक्विड मैट लिपस्टिक ज्यादा टिकाऊ रहती हैं।

रोज़ पिंक और न्यूड टोन

अगर आप कॉलेज, ऑफिस या डेली आउटिंग के लिए कुछ सिंपल और सटल चाहती हैं, तो रोज़ पिंक या न्यूड शेड्स बेस्ट चॉइस हैं। ये लिपस्टिक कलर आपके लुक को नेचुरल बनाए रखते हैं और बारिश के मौसम में लाइट और सॉफ्ट अपीयरेंस देते हैं। साथ ही ये सभी स्किन टोन पर जचते हैं।

कोरल और पीच शेड्स

कोरल और पीच शेड्स मानसून में फेस पर नेचुरल फ्रेशनेस लाने का काम करते हैं। ये कलर्स खासतौर पर यंग गर्ल्स के बीच काफी पॉपुलर हैं। साथ ही अगर आपकी स्किन फेयर या मीडियम टोन है, तो ये लिपस्टिक आपके फेस को इनस्टेंट ब्राइट और ग्लोइंग बना देंगे।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews