
Moringa Laddoo Recipe: सेहत के लिए मोरिंगा यानि सहजन के पत्तों को बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें अनेक प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। आप घर पर आसानी से मोरिंगा के लड्डू तैयार कर सकते हैं और इसका सेवन कर सकते हैं। इसे तैयार करने में समय भी बहुत कम लगता है। ये लड्डू न सिर्फ स्वाद में बल्कि सेहत के भी लाभकारी साबित होंगे। आप मोरिंगा के लड्डू को बिना चीनी भी तैयार कर सकते हैं। शहद और खजूर की मदद से आप इसे मीठा बना सकते हैं।
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
मोरिंगा के लड्डू बनाने के लिए आपको मोरिंगा के पत्तों के पाउडर, शहद, ड्राइ फ्रूट्स, कसा हुआ नारियल, खजूर, सूर्यमुखी के बीज, इलायची पाउडर और् घी की जरूरत पड़ेगी।
लड्डू बनाने की विधि
- मीडियम आंच पर एक पैन को गर्म करें। इसमें कसे हुए नारियल को भूनें। जब यह भूरा हो जाए तो निकालकर एक बर्तन में रख लें।
- अब सूर्यमुखी के बीज (Sunflower Seeds) को भी भून कर रख लें।
- बादाम, पिस्ता, अखरोट और अन्य ड्राइ फ्रूट्स को बारीक काटकर ग्राइन्डर में पीस लें और पाउडर तैयार कर लें।
- धुले हुए खजूर को पीस लें और गाढ़ा-चिपचिपा पेस्ट तैयार कर लें।
- एक कटोरे में मोरिंगा के पत्तों के पाउडर, ड्राइ फ्रूट्स, खजूर का पेस्ट, शहद, सूर्यमुखी के बीज,नारियल और इलायची पाउडर को मिक्स करें।
- अपने हाथों में तेल या घी लगाएं। मिश्रण को हाथों के बीच रखकर गोल-गोल लड्डू बनाएं।
- 30 मिनट तक लड्डू को फ्रीज़ में रख दें। इसके बाद ड्राइ फ्रूट्स और नारियल के पाउडर से गार्निश करके लड्डू को सर्व करें।
(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

