बरसात के मौसम में जरूर करें इन 5 सब्जियों का सेवन, सेहत के लिए है वरदान

Monsoon vegetables

Monsoon Vegetables: इन दिनों देशभर में मानसून का दौर देखा जा रहा है। मौसम बदलने के साथ ही कई चीजों में परिवर्तन हो जाता है जो व्यक्ति की सेहत पर भी प्रभाव डालता है। बरसात के समय बाजार में मिलने वाली कई सब्जियों में कीड़े पड़ने लगते हैं, लेकिन सड़ी गली होने के बावजूद भी को महंगी होती है। ऐसे में यह जरूरी है कि भोजन शैली में बदलाव किया जाए ताकि आप बैक्टीरिया से दूर रह सके और किसी भी बीमारी की चपेट में ना आएं। आज हम आपको ऐसी पांच सब्जियों की जानकारी देते हैं जिनका सेवन आपको बरसात के मौसम में जरूर करना चाहिए।

बरसात में खाएं ये सब्जियां

चौलाई

चौलाई एक फली होती है जिसे बरसात के दिनों में बहुत खाया जाता है। इसमें कई सारे पोषक तत्व होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। इसकी पत्तियों को साग के तौर पर या फिर पकोड़े के रूप में खाया जा सकता है। इसे आलू के साथ मिलाकर भी बनाया जा सकता है।

तोरी

बरसात के मौसम में तोरी खाना सेहत के लिए लाभदायक होता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है, जो शरीर के लिए आवश्यक है। बारिश के मौसम में यह काफी ज्यादा मात्रा में मिल जाती है और सस्ती भी होती है।

करेला

करेले का स्वाद कड़वा होता है, लेकिन सेहत के लिहाज से यह बहुत ही गुणकारी सब्जी है। दिल के रोगियों और डायबिटीज के मरीजों के लिए इसका जूस बहुत फायदेमंद होता है। बरसात के मौसम में यह सब्जी भरपूर मात्रा में आती है। जिसका सेवन कर आप खुद को फिट रख सकते हैं।

भिंडी

भिंडी एक ऐसी सब्जी है, जो लगभग हर व्यक्ति को पसंद होती है। बरसात के मौसम में यह प्रमुख तौर से मिलती है। यह सेहत के लिहाज से फायदेमंद होने के साथ पचाने में भी आसान रहती है।

बीन्स

मानसून में बाजार में बिकने वाली अधिकतर सब्जियां फली वाली होती है। इनका सेवन करना सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि यह जमीन के ऊपर रहती हैं जिस वजह से इसमें कीड़े प्रवेश नहीं कर पाते हैं। इनका इस्तेमाल आप सब्जी या फिर पुलाव के तौर पर भी कर सकते हैं।

(Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी और घरेलू नुस्खों के आधार पर बताई गई है। उपयोग से पहले चिकित्सक की सलाह जरूर लें। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews