एक बार जरूर चखें ये 5 बंगाली मिठाईयां, लाजवाब स्वाद खुश कर देगा आपका दिल

Sweet Dishes: मीठा खाने का शौक तो हर किसी को होता है। कुछ लोगों को अलग-अलग मिठाइयां खाना बहुत अच्छी लगती है। आज हम आपको पांच बंगाली मिठाईयां के बारे में बताते हैं, जिनका स्वाद आपका दिल जीत लेगा।
Sweet Dishes

Sweet Dishes: खाने पीने के मामले में हर व्यक्ति की अपनी पसंद होती है। कोई मीठा खाना पसंद करता है तो कोई नमकीन का दीवाना होता है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें खट्टे और कड़वे स्वाद भी पसंद होते हैं। भारत की बात करें तो आपके यहां नमकीन और मीठा दोनों ही तरह का खाना पसंद करने वाले लोग मिल जाएंगे। वैसे मिठाई एक ऐसी चीज है जो हर दूसरे व्यक्ति को पसंद होती है।

त्योहारों के मौसम में या फिर किसी विशेष अवसर पर मिठाइयां जरूर बनाई जाती है। देश में होने वाले व्रत-उपवासों पर भी मिठाई का इस्तेमाल किया जाता है। जब आप भारत के अलग-अलग राज्यों में जाएंगे तो आपको मिठाइयों की ढेर सारी वैरायटी देखने को मिलेगी। मिठाइयों की बात निकले और बंगाली स्वीट्स की बात ना हो भला ऐसा कैसे हो सकता है। बंगाली मिठाईयां बहुत ज्यादा स्वादिष्ट होती है और हर किसी को पसंद आती है। आज हम आपको ऐसी पांच बंगाली मिठाइयों के बारे में बताते हैं। जिन्हें खाने के बाद आप अच्छी-अच्छी मिठाइयों का स्वाद भूल जाएंगे।

फेमस बंगाली मिठाई

रसगुल्ला

यह सबसे प्रसिद्ध बंगाली मिठाई में से एक है, जिसका स्वाद किसी का भी दिल जीत सकता है। छेना रसगुल्ला जब आप मुंह में रखते हैं, तो यह मुंह में जाते ही घुल जाता है और मीठी चाशनी दिल तक अपने स्वाद का असर दिखाती है।

चमचम

यह बंगाल की सबसे प्रसिद्ध मिठाइयों में से एक है, जिसे पूरे देश में बहुत पसंद किया जाता है। इसे छेना और क्रीम से बनाया जाता है और यह बहुत स्वादिष्ट लगती है।

संदेश

बंगाली मिठाई की चर्चा हो रही हो और इसका नाम सामने ना आए ऐसा हो ही नहीं सकता। आपको एक बार इस स्वादिष्ट स्वीट डिश का आनंद जरूर लेना चाहिए। बंगाली लोग इसे खास मौकों पर अपने घर में भी बनाते हैं।

खीर कदम

यह बहुत ही फेमस मिठाई है जिसका स्वाद किसी का भी दिल जीत सकता है। इस त्यौहार के अवसर पर विशेष तौर पर बनाया जाता है। यह दरअसल दो मिठाइयों का मिक्सचर है। जब यह साथ में मिक्स होते हैं तो बेहतरीन स्वाद देते हैं।

छेना जलेबी

बंगाल जाए या फिर कहीं बंगाली मिठाई मिले तो वहां छेना जलेबी का स्वाद लेना बिल्कुल ना भूलें। यह जलेबी इतनी कुरकुरी और स्वादिष्ट होती है कि एक बार खाने के बाद आप इसका स्वाद कभी नहीं भूलेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews