Name Psychology: हमेशा सबको खुश रखते हैं इस नामाक्षर के लोग, बात-बात पर हो जाते हैं भावुक

हर व्यक्ति का नाम लोगों के लिए उसकी पहचान होता है। लेकिन नाम का पहला अक्षर हमें किसी भी व्यक्ति के बारे में एक-एक पहलू की जानकारी दे सकता है।
Name Psychology

Image Credit: Coolwall

हर व्यक्ति को हम उसके नाम के जरिए बुलाते हैं और दूसरों से बात भी उसका नाम लेकर करते हैं। अगर हमें चार लोगों के बीच किसी व्यक्ति के बारे में बात करनी है तो हम नाम लेकर ही लोगों को उसके बारे में बताते हैं। किसी को आवाज लगानी है तो भी नाम का ही उपयोग किया जाता है। कोई मिलकर हर व्यक्ति के नाम का उसके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है।

नाम से हम लोगों को जानते पहचानते तो हैं लेकिन यह व्यक्तित्व के खुलासे करने का काम भी करता है। अगर हम साइकोलॉजी के हिसाब से देखें तो हर व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके बारे में जानकारी देने का काम करता है। अगर हम जानना चाहते हैं कि व्यक्ति के अंदर किस तरह के गुण छुपे हुए हैं और वह व्यावहारिक है या नहीं तो हम आसानी से नाम के पहले अक्षर से सब कुछ जान सकते हैं।

P नाम वाले लोग (Name Psychology)

कुछ लोगों का नाम प अक्षर से शुरू होता है इन लोगों में कई तरह की खूबियां है। दरअसल यह दिल के तो अच्छे होते हैं लेकिन इन्हें प्रेम की कमी का सामना करना पड़ता है। उनके मन में हमेशा विचारों की उलझन चलती रहती है। यह दोस्ती कम लोगों से करते हैं लेकिन जिनसे करते हैं उनसे पूरी तरह निभाते हैं।

कैसा होता है स्वभाव

इस नाम के लोग स्वभाव से काफी अच्छे होते हैं। इनका बातचीत करने का तरीका लोगों को प्रभावित करने का काम करता है। यह कभी भी किसी को ठेस नहीं पहुंचाते और हमेशा सबको खुश रखने की कोशिश करते हैं।

नहीं करते किसी को आहत

इस नाम अक्षर के लोग बहुत भावुक होते हैं। इनमें खुद तो भावनाओं का भंडार होता ही है लेकिन यह दूसरों की भावनाओं को भी बखूबी समझते हैं। यह कभी भी किसी का दिल नहीं दुखाते और हमेशा लोगों को खुश रखने की कोशिश करते हैं। अपनों के बारे में बहुत सोचते हैं और उनके लिए सब कुछ करने को तैयार रहते हैं।

रह जाते हैं प्रेम से वंचित

वैसे तो यह लोग काफी अच्छे होते हैं उनका जीवन भी अच्छा रहता है लेकिन इन्हें प्रेम से वंचित भी रहना पड़ता है। दरअसल, इनका अच्छे दिल का होना कई बार इनके लिए उल्टा पड़ जाता है और लोग इनका इस्तेमाल करके निकल जाते हैं।

होते हैं थोड़े नखरीले

इस नाम अक्षर के लोग अपने रिश्तों के प्रति काफी समर्पित होते हैं। हालांकि थोड़े से जिद्दी भी होते हैं और अक्सर लोगों को लगता है कि यह घमंडी हैं। यह एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही मानते हैं।

करते हैं सबकी मदद

इस नाम अक्षर के लोगों से किसी की मुसीबत नहीं देखी जाती। अगर कोई परेशानी में पचता है तो यह तुरंत थी उसकी मदद करने के लिए बहुत जाते हैं। इन्हें हमेशा सिद्धांतों के साथ चलना पसंद होता है और यह कभी भी सिद्धांतों से समझौता नहीं करते। बड़ी-बड़ी परेशानी का हल ये आसानी से निकाल लेते हैं।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews