लॉयल और रोमांटिक होता है इन 2 नामाक्षर के लोगों का रिश्ता, जानें इनकी खूबियां

किसी भी व्यक्ति का नाम केवल उसकी पहचान नहीं बल्कि व्यक्तित्व से जुड़ा महत्वपूर्ण पहलू है। अगर आप किसी को जानना चाहते हैं तो नाम के जरिए बहुत आसानी से उसे पहचान सकते हैं।
Name Psychology

नेम साइकोलॉजी (Name Psychology) एक ऐसा तरीका है जो हमें नाम के जरिए व्यक्ति के व्यक्तित्व की जानकारी देने का काम करता है। अगर हम यह जानना चाहते हैं कि व्यक्ति का स्वभाव कैसा है या उसके अंदर कौन से गुण छुपे हुए हैं तो बहुत आसानी से नाम के पहले अक्षर से सब कुछ पता कर सकते हैं। सुनने में यह बात अजीब जरूर लगती है लेकिन नाम हमें वाकई में बहुत कुछ बताता है।

अब तक आप नाम का इस्तेमाल लोगों को बुलाने और पहचानने के लिए कर रहे होंगे। खुद के नाम का इस्तेमाल भी आपने अब तक अपना इंट्रोडक्शन देने या फिर किसी काम को पूरा करने के लिए किया होगा। चलिए आज हम आपको E और F नाम वालों के बारे में बताते हैं।

E नाम वाले (Name Psychology)

जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के इस अक्षर से शुरू होता है। यह लोग काफी मिलनसार और दोस्ताना स्वभाव के होते हैं। हर चीज को पॉजिटिविटी के साथ सोचते हैं। इनके बातचीत करने का तरीका बहुत अच्छा होता है जिसकी वजह से लोग इन्हें अपना मानने लगते हैं। उन्होंने चीज सीखना पर घूमना फिरना बहुत पसंद होता है। यह काफी इमोशनल होते हैं और कभी किसी की मदद करने से मना नहीं करते।

F नाम वाले

जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के इस अक्षर से शुरू होता है यह बहुत ही स्मार्ट और प्रैक्टिकल होते हैं। इनमें एक तरह का अट्रैक्शन होता है जिसकी वजह से लोग इनसे बहुत जल्दी दोस्ती कर लेते हैं। यह दोस्ती निभाने में हमेशा आगे रहते हैं। इन्हें अपने आसपास के लोगों का ख्याल रखना अच्छा लगता है। कभी-कभी यह थोड़ा जिद्दी हो जाते हैं लेकिन अपने लक्ष्य को हासिल करके ही मानते हैं।

कैसा रहता है रिश्ता

इन दोनों नाम अक्षर के लोगों के रिलेशनशिप की बात करें तो इनका रिश्ता बहुत ही लॉयल, पैशनेट, केयरिंग और रोमांटिक होता है। यह दूसरे को खुश करने के लिए छोटी से बड़ी सब बातों का ध्यान रखते हैं। यह पार्टनर को सरप्राइज देना और उनके साथ समय बिताना पसंद करते हैं। रिश्ते को लेकर यह वफादार होते हैं लेकिन कभी-कभी भावनाओं में बह जाते हैं। इन्हें एक दूसरे से प्यार समझ और स्थिरता चाहिए होती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews