प्याज और मेथी से पाएं घनी आइब्रो, चेहरे की खूबसूरती में दिखेगा जबरदस्त बदलाव

अगर आपकी आइब्रो बहुत पतली हैं या घनी नहीं दिखतीं, तो अब महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं। घर में रखी प्याज और मेथी की मदद से आप कुछ ही हफ्तों में अपनी आइब्रो को नैचुरली घना और खूबसूरत बना सकती हैं। जानिए तरीका।
Eyebrows

चेहरे की सुंदरता में भौहों यानी आइब्रो का अहम रोल होता है। घनी और शेप में आइब्रो किसी भी लुक को स्मार्ट बना देती हैं। लेकिन आजकल की गलत ब्यूटी हैबिट्स, हार्मोनल चेंज या ज्यादा थ्रेडिंग की वजह से आइब्रो पतली हो जाती हैं।

अगर आप भी पतली आइब्रो से परेशान हैं और चाहते हैं बिना केमिकल के नैचुरल तरीका, तो प्याज और मेथी का ये घरेलू उपाय आपके बहुत काम आ सकता है। ये दोनों चीजें आइब्रो को घना बनाने में असरदार मानी जाती हैं।

घर पर ही पाएं Thick Eyebrows का घरेलू समाधान

प्याज का रस

प्याज में सल्फर होता है, जो बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है। ये स्किन के नीचे ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे आइब्रो के बाल तेजी से बढ़ते हैं। एक प्याज को पीसकर उसका रस निकाल लें। कॉटन की मदद से इसे रात में सोने से पहले आइब्रो पर लगाएं। सुबह धो लें। इसे हफ्ते में कम से कम 3 बार दोहराएं।

मेथी का पेस्ट

मेथी में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड होता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और उनकी ग्रोथ बढ़ाता है। 1 चम्मच मेथी रातभर पानी में भिगो दें। सुबह पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को आइब्रो पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें। इसे हफ्ते में दो बार लगाने से फर्क साफ नजर आएगा।

नियमितता है ज़रूरी

इन दोनों घरेलू उपायों से फायदा तभी मिलेगा जब आप इन्हें लगातार अपनाएंगी। प्याज और मेथी दोनों ही नैचुरल और सेफ हैं, लेकिन रोज़मर्रा के इस्तेमाल से ही असर दिखेगा। साथ ही, धैर्य रखें क्योंकि नेचुरल उपायों को थोड़ा वक्त जरूर लगता है, लेकिन ये लंबे समय तक असरदार होते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews