Hindi News

दुनिया का इकलौता पक्षी, जो आगे-पीछे हर दिशा में उड़ने में है माहिर, हर 10 मिनट में खाता है खाना!

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
कुछ पक्षी देखने में बहुत ही ज्यादा सुंदर और खूबसूरत होते हैं, तो कुछ पक्षी दिमाग के भी तेज होते हैं, लेकिन आज के आर्टिकल में हम आपको उस पक्षी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो देखने में सुंदर होने के साथ-साथ अपनी उड़ान के लिए भी जाना जाता है।
दुनिया का इकलौता पक्षी, जो आगे-पीछे हर दिशा में उड़ने में है माहिर, हर 10 मिनट में खाता है खाना!

दुनिया भर में एक से बढ़कर एक पक्षी की प्रजाति पाई जाती है। हर किसी के नाम की जानकारी भी अधिकतर लोगों को नहीं होती है। सभी पक्षियों की अपनी एक विशेषता होती है, जिसके कारण उन्हें जाना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पृथ्वी पर 9500 से भी अधिक प्रजाति के पक्षी पाए जाते हैं। जिनके रंग अलग-अलग होते हैं। इन सभी के गुण भी इन्हें सभी पक्षियों से अलग बनाते हैं।

कुछ पक्षी देखने में बहुत ही ज्यादा सुंदर और खूबसूरत होते हैं, तो कुछ पक्षी दिमाग के भी तेज होते हैं, लेकिन आज के आर्टिकल में हम आपको उस पक्षी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो देखने में सुंदर होने के साथ-साथ अपनी उड़ान के लिए भी जाना जाता है।

एकमात्र पक्षी

दरअसल, यह एकमात्र ऐसा पक्षी है, जो आगे और पीछे दोनों तरफ से उड़ सकता है। इसका नाम हमिंगबर्ड है। इसे लोग गुंजन पक्षी के नाम से भी जानते हैं। जानकारी के मुताबिक, यह पक्षी एक सेकंड में 80 बार पंख फड़फड़ा सकता है। इतना ही नहीं उड़ान के समय उनकी हृदय की गति 1260 बीट प्रति मिनट तक पहुंच जाती है।

हर दिशा में उड़ने में माहिर

इस पक्षी की एक और खासियत है कि यह दुनिया की सबसे छोटी पक्षियों में से एक है। जिसकी लंबाई 7.5 से लेकर 13 सेंटीमीटर तक ही होती है और इसका वजन 4 से 8 ग्राम का होता है। यह सीधी उड़ान के साथ-साथ उल्टा भी उड़ान भर सकती है। अमूमन बाकी पक्षियों में ऐसी कोई खासियत नहीं नजर आती। हमिंग बर्ड 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकती है, जो इसे अन्य पक्षियों से अलग बनाता है।

लचीली होती है चोंच

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पक्षी दिन भर में करीब 1000 फूलों का रस पी सकती है। इसके अलावा, पेड़ की टहनियों पर लटके हुए सो सकती है, क्योंकि इसके पैर भी काफी कमजोर होते हैं। ऐसे में उल्टा लटककर सोना इसकी एक खासियत है। अब यह सारी चीज इसे बाकी सभी पक्षियों से बहुत ही अलग बना देती है। इनकी लगभग 360 प्रजातियां पाई जाती हैं। इस पक्षी की चोंच आगे से थोड़ी सी मुड़ी हुई होती है और यह लचीली भी होती है।

दो भागों में बंटी होती है जीभ

इनके अन्य खासियत की बात करें, तो यह 4 से 5 साल तक ही जीवित रह सकती हैं। दिन भर में यह हर 10 मिनट में खाना खाती हैं। इनकी जीभ दो भागों में बंटी होती है, जिसमें छोटे-छोटे बाल भी होते हैं। यह फूलों के रस के अलावा कीट और मकोड़े भी खा जाती है। यह दुनिया की अकेली ऐसी पक्षी है जो दांए-बाएं, आगे-पीछे, किसी भी दिशा में उड़ सकती है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !