अलग-अलग स्टाइलिंग करने से बाल हो गए खराब? ये ओवरनाइट हेयर मास्क करेंगे कमाल

त्योहारों में हेयर स्टाइलिंग से बाल खूबसूरत तो दिखते हैं, लेकिन लगातार हीट, स्ट्रेटनिंग और केमिकल्स के इस्तेमाल से बाल डैमेज हो जाते हैं। अगर आप भी हेयर फॉल और ड्राईनेस से परेशान हैं, तो जानिए कौन से आसान और असरदार ओवरनाइट हेयर मास्क आपके बालों को दोबारा हेल्दी और शाइनी बना सकते हैं।
Hair Mask

त्योहारों का मौसम आते ही महिलाएं ही नहीं, बल्कि युवा भी नए-नए हेयरस्टाइल ट्राई करने में पीछे नहीं रहते। स्ट्रेटनिंग, कर्लिंग, ब्लो-ड्राई और हेयर स्प्रे के बिना लुक अधूरा लगता है। लेकिन इस ग्लैमरस लुक की कीमत सबसे ज्यादा आपके बाल चुकाते हैं। नतीजा बाल रूखे, बेजान और टूटने लगते हैं।

अक्सर लोग शैंपू और कंडीशनर तक ही केयर सीमित रखते हैं, लेकिन बालों को रिपेयर करने के लिए ये काफी नहीं होता। ऐसे में ओवरनाइट हेयर मास्क आपके डैमेज बालों के लिए रामबाण साबित हो सकते हैं। ये न सिर्फ बालों को अंदर से पोषण देते हैं, बल्कि शाइन और मजबूती भी लौटाते हैं। आइए जानते हैं कौन से घरेलू और नेचुरल हेयर मास्क आपके बालों को फिर से हेल्दी और खूबसूरत बना सकते हैं।

क्यों जरूरी है ओवरनाइट हेयर मास्क?

1. त्योहारों में बढ़ जाता है बालों पर दबाव

फेस्टिव सीजन में हेयर ड्रायर और स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल बढ़ जाता है। इससे बालों की नेचुरल नमी कम हो जाती है और स्कैल्प ड्राई हो जाता है। ओवरनाइट हेयर मास्क पूरे रात बालों को डीप नॉरिशमेंट देकर उनमें खोई हुई नमी वापस लाते हैं।

2. केमिकल्स से होने वाले नुकसान की भरपाई

हेयर कलर, जेल और स्प्रे जैसे प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल्स बालों की जड़ों को कमजोर बना देते हैं। ओवरनाइट हेयर मास्क बालों की जड़ों को पोषण देकर डैमेज को रिपेयर करते हैं और नए हेयर ग्रोथ में मदद करते हैं।

3. ओवरनाइट रिपेयर से मिलेगी मजबूती और चमक

रातभर हेयर मास्क लगाने से पोषक तत्व बालों में अच्छे से समा जाते हैं। सुबह बाल मुलायम और सिल्की महसूस होते हैं। इससे न सिर्फ हेयर फॉल कम होता है बल्कि स्प्लिट एंड्स की समस्या भी घटती है।

असरदार ओवरनाइट हेयर मास्क

नारियल तेल और एलोवेरा मास्क

नारियल तेल बालों के लिए सबसे पुराना और भरोसेमंद उपाय है। इसमें एलोवेरा जेल मिलाकर रातभर लगाने से बालों की ड्राईनेस कम होती है और जड़ें मजबूत होती हैं। एलोवेरा की कूलिंग और हीलिंग प्रॉपर्टीज स्कैल्प को हेल्दी बनाती हैं।

दही और मेथी का हेयर मास्क

दही बालों को डीप कंडीशन करता है, वहीं मेथी बीज हेयर फॉल रोकते हैं। रातभर भिगोई हुई मेथी को पीसकर दही में मिलाएं और हेयर मास्क बनाएं। इसे रातभर लगाने से बाल मुलायम, मजबूत और शाइनी हो जाते हैं।

ऑलिव ऑयल और शहद का मास्क

ऑलिव ऑयल बालों को डीप नॉरिश करता है जबकि शहद उनमें नमी बनाए रखता है। ये मास्क डैमेज और रूखे बालों को रिपेयर करने के लिए सबसे बढ़िया है। इसे रातभर लगाने से बाल हेल्दी और स्मूद बनते हैं।

किन बातों का रखें ध्यान?

  • ओवरनाइट हेयर मास्क लगाते समय बालों को हल्के कॉटन के कपड़े या शावर कैप से कवर करें।
  • बहुत ज्यादा गाढ़ा मास्क न लगाएं, वरना सुबह धोना मुश्किल होगा।
  • हफ्ते में 1–2 बार ही ओवरनाइट हेयर मास्क का इस्तेमाल करें।
  • अगर किसी सामग्री से एलर्जी है तो उसका प्रयोग न करें।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews