लौकी की ग्रेवी में पनीर डालकर बनाएं टेस्टी सब्जी, जानें सीक्रेट रेसिपी

लौकी पोषक और हेल्दी सब्जी है, लेकिन अक्सर लोग इसे बेस्वाद मानकर नापसंद करते हैं। लेकिन अक्सर लोग लौकी को बेस्वाद समझकर नापसंद करते हैं। खासकर बच्चे तो लौकी का नाम सुनते ही मुंह बना लेते हैं।
Lauki With Paneer

शरीर के लिए लौकी किसी अमृत से कम नहीं मानी जाती। यह सब्जी पेट के लिए हल्की, जल्दी पचने वाली और पोषक तत्वों से भरपूर होती है। गर्मियों में इसका सेवन शरीर को ठंडक देने का काम करता है और ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मोटापा जैसी परेशानियों से राहत पहुंचाता है। विटामिन, फाइबर और मिनरल से भरपूर लौकी खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती। ऐसे में डॉक्टर से लेकर आयुर्वेदिक विशेषज्ञ तक… हर कोई इसे डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। लेकिन अक्सर लोग लौकी को बेस्वाद समझकर नापसंद करते हैं। खासकर बच्चे तो लौकी का नाम सुनते ही मुंह बना लेते हैं।

अब अगर लौकी को स्वादिष्ट तरीके से बनाया जाए, तो वही बेस्वाद सब्जी घर का स्टार डिश बन जाती है। ऐसे में आज हम आपको लौकी की ग्रेवी में पनीर की सब्जी बनाने की रेसिपी बताएंगे।

स्वाद में लाजवाब

यह सुनने में आपको अटपटा लगेगा, लेकिन यकीन मानिए इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि खाने वाले को पता ही नहीं चलेगा कि इसमें लौकी भी है। बच्चे तो चाव से खाएंगे ही, बड़े भी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। तो अगली बार जब आपको हेल्दी और टेस्टी कुछ बनाने का मन हो, तो यह लौकी पनीर सब्जी जरूर ट्राई करें। यह डिश उन लोगों के लिए वरदान है जो सब्जियां खाने से कतराते हैं।

लौकी पनीर सब्जी

अगर आप रोज-रोज की वही दाल, पनीर या आलू-गोभी खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ हेल्दी पर टेस्टी खाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए बेस्ट है। सबसे पहले एक छोटी लौकी को बारीक काट लें। आधी लौकी भी चलेगी अगर सब्जी कम बनानी है। अब एक गहरे पैन में थोड़ा-सा घी डालें और उसमें लौकी के साथ कुछ ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम और काजू, हरी मिर्च और लहसुन की कलियां डालें। अगर चाहें तो इसमें खड़े मसाले भी डाल सकते हैं जैसे दालचीनी, तेजपत्ता, इलायची, लौंग और काली मिर्च। सबको ढककर थोड़ी देर पकाएं जब तक लौकी नरम न हो जाए।

ऐसे बनाएं

  • दूसरी तरफ पनीर को टुकड़ों में काट लें और उसे दही के साथ मेरिनेट करें। दही में नमक, हल्दी, लाल मिर्च और काली मिर्च डालकर पनीर को अच्छे से लपेट दें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे घी में हल्का सा फ्राई कर लें। इससे पनीर का स्वाद और बढ़ जाएगा।
  • अब लौकी और मसालों का जो मिश्रण बनाया था, उसे मिक्सी में डालकर बारीक पेस्ट बना लें, जो कि डिश की असली ग्रेवी है। अब पैन में मक्खन गर्म करें और इस पेस्ट को डालकर भूनें। जब खुशबू आने लगे, तो उसमें फ्राई किया हुआ पनीर डाल दें। इसे थोड़ी देर पकने दें। ऊपर से हरा धनिया छिड़क दें। अब आपकी हेल्दी-टेस्टी सब्जी तैयार है।

बच्चों के लिए खास डिश

इस डिश की सबसे खास बात यह है कि इसमें लौकी का स्वाद बिल्कुल अलग तरीके से आता है। बच्चे बिना यह जाने कि इसमें लौकी है… इसे मजे से खा लेंगे। वहीं, घर में मेहमान आए हों, तो उन्हें रोटी या पराठे के साथ यह सब्जी परोस दीजिए। यकीन मानिए वह इसकी तारिफ करते नहीं थकेंगे। केवल इतना ही नहीं, आपके पड़ोस में रहने वाली महिलाएं भी आपसे इन नई डिशेस की रेसिपी पूछेंगी। इसे घर पर भी चटपट बनाया जा सकता है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews