चेहरा हो सकता है निखरा और दमकता, अगर लगाएंगे पपीते के पत्तों से बना फेस मास्क

अगर आप चेहरे की चमक वापस लाना चाहती हैं तो एक घरेलू उपाय आपके काम आ सकता है। पपीते के पत्तों से बना फेस मास्क आपकी स्किन को ग्लोइंग, साफ और तरोताजा बना सकता है। इसे बनाना आसान है और फायदा बहुत असरदार होता है। जानिए पूरा तरीका।
skn care

आजकल हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा साफ, चमकदार और हेल्दी दिखे। लेकिन कैमिकल वाले प्रोडक्ट्स का असर ज़्यादा देर तक नहीं टिकता, और कई बार स्किन को नुकसान भी पहुंचता है। ऐसे में नेचुरल चीज़ें सबसे ज़्यादा भरोसेमंद होती हैं।

इन्हीं नेचुरल चीज़ों में से एक है पपीते के पत्ते से बना फेस मास्क। बहुत कम लोग जानते हैं कि सिर्फ पपीते का फल ही नहीं, बल्कि उसके पत्ते भी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। पपीते के पत्तों में मौजूद एंजाइम और एंटीऑक्सीडेंट चेहरे की गहराई से सफाई करते हैं और एक नैचुरल चमक देते हैं।

कैसे फायदेमंद होता है पपीते के पत्तों से बना फेस मास्क?

1. स्किन की गहराई से सफाई करता है

पपीते के पत्तों में ‘पपेन’ नाम का एक खास एंजाइम होता है जो चेहरे पर जमा गंदगी, धूल और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। इससे चेहरे पर जो रूखापन और बेजानपन दिखता है, वो धीरे-धीरे कम होने लगता है। अगर हफ्ते में 2 बार इस फेस मास्क का इस्तेमाल किया जाए, तो चेहरा निखरने लगता है और रंग भी साफ दिखने लगता है।

2. पिंपल और दाग-धब्बे कम करता है

जिन लोगों को अक्सर चेहरे पर मुंहासे या दाग-धब्बे की शिकायत रहती है, उनके लिए भी यह पत्ता बहुत असरदार है। पपीते के पत्तों में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण स्किन को अंदर से साफ करते हैं और बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से स्किन पर न केवल पिंपल्स कम होते हैं, बल्कि पुराने दाग भी धीरे-धीरे हल्के हो जाते हैं।

3. नेचुरल ग्लो और सॉफ्टनेस लाता है

पपीते के पत्तों में विटामिन A, C और E भरपूर मात्रा में होते हैं जो स्किन को पोषण देते हैं और उसे सॉफ्ट बनाते हैं। ये चेहरे पर एक नेचुरल ग्लो लाने का काम करते हैं, जिससे स्किन हेल्दी और फ्रेश लगती है। इस फेस मास्क को लगाकर सिर्फ 15 मिनट में फर्क देखा जा सकता है। इसे लगाने के बाद स्किन ज्यादा मुलायम और दमकती हुई लगती है।

कैसे बनाएं और लगाएं ये फेस मास्क?

  • कुछ ताज़े पपीते के पत्ते लें, उन्हें धोकर पीस लें।
  • इसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं (अगर स्किन ऑयली है तो थोड़ा सा नींबू रस भी)।
  • इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews