Hindi News

घर में लगाएं ये एक पौधा, दूर होगी किडनी स्टोन की समस्या, जानें फायदे

Written by:Ayushi Jain
Published:
घर में लगाएं ये एक पौधा, दूर होगी किडनी स्टोन की समस्या, जानें फायदे

Patharchatta Plant Benefits : हर इंसान अपने घर के गार्डन में कई तरह के पौधे लगता है। इसमें कुछ सब्जियों के पौधे होते हैं तो कुछ आर्टिफिशियल पौधे जो घर की सुंदरता बढ़ाने में मदद करते हैं। वहीं कई लोग घर में कुछ बीमारियों को दूर करने वाले पौधे लगाना पसंद करते हैं। इन्हीं में से आज हम एक ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं जिस घर में लगाकर उसका अगर सेवन किया जाए तो किडनी स्टोन की समस्या तेजी से दूर होती है।

जी हां इस पौधे में औषधीय गुण पाए जाते हैं। इस पौधे को पत्थरचट्टा प्लांट के नाम से जाना जाता है। यह किडनी स्टोन की समस्या को दूर करने के लिए सबसे ज्यादा कारगर साबित होता है। अगर आपके घर में कोई किडनी स्टोन की वजह से परेशान है और आप इसके लिए कई तरह के उपाय और दावों का सेवन कर चुके हैं, लेकिन आपको फायदा देखने को नहीं मिल रहा है तो आप पत्थरचट्टा प्लांट को अपने घर में लगाकर रोजाना इसका सेवन कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इस पौधे को कैसे उगाया जा सकता है और क्या इसके फायदे?

ऐसे लगाएं Patharchatta का पौधा

आपको बाजार में पत्थरचट्टा के बीज मिल जाएंगे आप उसके खरीद कर अपने घर के गमले में लगा सकते हैं या फिर किसी के वहां अगर ये पौधा लगा हुआ है तो आप उससे थोड़ा सा जड़ वाला पार्ट लेकर आ जाएं और उसे अपने गमले में लगा दें ये पौधा जल्दी ग्रो करने लगता है। उसके बाद आप उसका सेवन रोज सुबह कर सकते हैं। इससे आपकी पथरी की समस्या दूर होगी।

पत्थरचट्टा के फायदे

पत्थरचट्टा में भरपूर औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो शरीर के दर्द को दूर करने के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। ये पेट की पथरी भी जल्द दूर करता है। इसमें ड्यूरेटिक गुण मौजूद होते हैं जो शरीर के टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करते हैं। ये आंतों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में अच्छे परिणाम के लिए इसके 2 पत्तों का खाली पेट सेवन करना चाहिए। आप सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ इन पत्तों को चबाकर खा सकते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध विभिन्न माध्यमों के जरिए दी गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ayushi Jain
लेखक के बारे में
मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं। मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है। View all posts by Ayushi Jain
Follow Us :GoogleNews