Hindi News

Personality Test: हाथ की उंगलियां खोलेगी दिल में छुपे राज, बनावट से पहचानें व्यक्ति का स्वभाव

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हमारे आसपास मौजूद हर व्यक्ति अलग स्वभाव का है। हम बातचीत के आधार पर उसके व्यक्तित्व का अंदाजा लगाते हैं। लेकिन इसके अलावा उंगलियों के आकार से भी उसे पहचान सकते हैं।
Personality Test: हाथ की उंगलियां खोलेगी दिल में छुपे राज, बनावट से पहचानें व्यक्ति का स्वभाव

Personality Test: किसी भी व्यक्ति को पहचानने के लिए हम सबसे पहले उसका स्वभाव देखते हैं। दरअसल जब हमारी पहली बार किसी से मुलाकात होती है तो वह हमसे जिस तरह से बातचीत करता है उसी के आधार पर हम उसके स्वभाव का अंदाजा लगाने लगते हैं। वैसे पहली मुलाकात में हर कोई एक दूसरे से अच्छी तरह से पेश आने की कोशिश करता है। हालांकि, बोलचाल के आधार पर कुछ लोगों का भी स्वभाव स्पष्ट रूप से समझ आ जाता है।वहीं कुछ लोगों को समझ पाना थोड़ा मुश्किल होता है।

दरअसल कुछ लोग सामने से अलग और अंदर से कुछ और होते हैं। इन लोगों के व्यक्तित्व के दो पहलू होते हैं जो अलग-अलग समय पर बाहर आते हैं। ऐसे में किसी के भी असली व्यक्तित्व को कैसे पता किया जाए यह एक बड़ा सवाल है। वैसे यह काम इतना भी मुश्किल नहीं है क्योंकि स्वभाव के अलावा ऐसे कई सारे तरीके हैं, जिनके जरिए हम व्यक्तित्व के बारे में जान सकते हैं।

उंगलियों से व्यक्तित्व (Personality Test)

अगर बोलचाल को देखकर आप किसी के बारे में जान नहीं पा रहे हैं, तो उसके शरीर के अंगों के आकार को देखकर उसे पहचान सकते हैं। हाथ की उंगलियों का आकार अगर आप समझ ले तो भी व्यक्ति के बारे में सब कुछ जान सकते हैं। हाथ की उंगलियों की बनावट व्यक्ति के मन में छुपे गहरे राज को उजागर करने का काम करती है। चलिए आज आपको इसी से व्यक्तित्व की जानकारी देते हैं।

लंबी कनिष्ठा

कुछ लोगों के हाथ की कनिष्ठ यानी कि सबसे छोटी उंगली लंबी होती है। इस उंगली का लंबा होना व्यक्ति की बुद्धिमान होने के निशानी है। इस तरह के लोग दूरदर्शी सोच के होते हैं और हर बात के सभी पहलुओं को समझने के बाद निर्णय पर पहुंचते हैं। यह लोग अपनी अलग पहचान बनाते हैं। इनका मान सम्मान प्राप्त होता है। इनकी हार्दिक स्थिति अच्छी रहती है और यह परिवार का सहयोग प्राप्त करते हैं।

लंबी अनामिका

जिन लोगों की अनामिका यानी की रिंग फिंगर लंबी होती है। यह लोग भावनाओं से भरे होते हैं। इन्हें अपना मान सम्मान बहुत प्यार होता है। कभी-कभी यह जिद्दी और गुस्सैल हो जाते हैं। अपनी बात को मनवाने के लिए यह कई बार गुस्सा करते हुए दिखाई देते हैं।

मध्यम अनामिका

कुछ लोगों की अनामिका उंगली का आकार बिल्कुल मध्यम होता है। इस तरह के लोग बहुत भाग्यशाली माने जाते हैं। यह अपने दम पर जीवन में खूब तरक्की हासिल करते हैं। यह मेहनत करने से नहीं घबराते और हाथ में लिया गया काम पूरा करके ही मानते हैं।

लंबी तर्जनी

कुछ लोगों की तर्जनी होगी की लंबाई ज्यादा होती है। इस तरह के लोग अपने करियर को लेकर काफी सजग होते हैं। यह अपने जीवन में खूब उन्नति हासिल करते हैं और इन्हें मान सम्मान भी प्राप्त होता है। तर्जनी और अनामिका का सम्मान होना अच्छा नहीं माना गया है यह लोग दिमाग से थोड़ा कमजोर होते हैं।

लंबी मध्यमा

हाथ के बीच वाली यानी मध्यमा उंगली लंबी होना व्यक्ति के बुद्धिमान होने का संकेत है। इस तरह के लोग दिमाग से बहुत तेज होते हैं और करियर और व्यापार में खूब उन्नति हासिल करते हैं। तीन लोग अच्छी दौलत शोहरत कमाते हैं। हालांकि, यह सब इन्हें काफी मेहनत के बाद हासिल होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews