Hindi News

Personality Test: हाथ की तीसरी उंगली बताएगी दिल में छुपे हैं कौन से राज, पता चलेगा व्यक्ति का स्वभाव

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति के बातचीत करने के लहजे के अलावा उसके हाथ और पैरों की बनावट के साथ शारीरिक अंगों से हम व्यक्तित्व के बारे में सब कुछ पता कर सकते हैं। चलिए आज हम आपको हाथ की तीसरी उंगली के आकार से व्यक्तित्व के बारे में बताते हैं।
Personality Test: हाथ की तीसरी उंगली बताएगी दिल में छुपे हैं कौन से राज, पता चलेगा व्यक्ति का स्वभाव

हर व्यक्ति अपने स्वभाव के कारण लोगों के बीच मशहूर होता है। उसकी बातचीत करने का तरीका अच्छा है या बुरा यही उसके व्यक्तित्व को डिसाइड करता है। अगर वह लोगों से अच्छी तरह से पेश आता है तो सभी उसे अच्छा कहते हैं और अगर बुरी तरह से पेश आए तो उसे बुरा कहा जाने लगता है। कुल मिलाकर किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व का अंदाजा उसके स्वभाव को देखकर लगाया जाता है।

वैसे कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति जैसा बिहेव कर रहा है वह परिस्थितियों पर निर्भर करता है। अच्छी परिस्थितियों उसे सकारात्मक रखती है और बुरी परिस्थितियों में वह चिड़चिड़ा और गुस्सैल हो जाता है। ऐसे में स्वभाव के आधार पर व्यक्ति को अच्छा या बुरा समझ लेना सही नहीं कहा जा सकता क्योंकि हर समय व्यक्ति अच्छे मूड में नहीं होता।

तीसरी उंगली से व्यक्तित्व (Personality Test)

स्वभाव के आधार पर अगर आप किसी व्यक्ति को नहीं समझ पा रहे हैं और आपको पता नहीं लग रहा है कि वह किस तरह के व्यक्तित्व का है। इसके लिए आप कुछ दूसरे तरीके भी अपना सकते हैं। शारीरिक अंगों की बनावट को समझना एक ऐसा तरीका है जो व्यक्ति के अंदर छुपे हुए गुणों को उजागर करता है। हम किसी भी व्यक्ति की हाथों की उंगलियों के आकार को देखकर भी उसके बारे में सब कुछ जान सकते हैं। चलिए आज हाथ की तीसरी उंगली से इस बारे में जानते हैं।

पहली से बड़ी तीसरी उंगली

हाथ की जी तीसरी उंगली की हम बात कर रहे हैं उसे अनामिका और रिंग फिंगर के नाम से भी पहचाना जाता है। जिन लोगों की यह कुंडली उनकी पहली उंगली से बड़ी होती है। यह लोग जीवन में खूब सफलता हासिल करते हैं। उनके मन में लोगों के प्रति स्नेह और सम्मान होता है। मेहनत के दम पर यह जीवन में सब कुछ बहुत आसानी से हासिल कर लेते हैं। कभी-कभी इन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है लेकिन यह सब कुछ बहुत आसानी से झेल लेते हैं। यह सुख सुविधाओं वाली जिंदगी जीते हैं। अपने स्वभाव से लोगों का दिल जितना इन्हें अच्छी तरह से आता है।

कनिष्ठा की तरफ झुकाव

कुछ लोगों की हाथ की तीसरी उंगली का झुकाव कनिष्ठा यानी की सबसे छोटी उंगली की तरफ होता है। इस तरह के लोग जीवन में हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल करते हैं। बिजनेस में ही नहीं काफी इंटरेस्ट होता है और यह इस फील्ड में सफल भी होते हैं।

मध्यमा की तरफ झुकाव

लोगों की तीसरी उंगली का झुकाव मध्यमा यानी मिडिल फिंगर की तरफ होता है। इस तरह के लोग आत्म केंद्रित होते हैं और इनका ध्यान सबसे ज्यादा खुद की तरफ होता है। अपने कामों से यह हमेशा लोगों के बीच खास पहचान हासिल करते हैं। समाज सेवा में यह आगे रहते हैं जिसकी वजह से इन्हें खूब मान सम्मान और प्रसिद्धि मिलती है।

छोटी उंगली

कुछ लोगों के हाथ की तीसरी उंगली आकार में छोटी होती है। इस तरह के लोग क्रिएटिव किस्म के होते हैं और इन चीजों का कलेक्शन करना बहुत अच्छा लगता है। पेंटिंग, पुरानी चीज, कलाकृतियां यह ऐसी चीजों का संचय करते हैं। इन्हें संगीत में भी रुचि होती है और यह इस क्षेत्र में करियर भी बना सकते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews