गेंदा और अपराजिता के बीज स्टोर करने के आसान और असरदार तरीके, जानें अब

गेंदा और अपराजिता के फूलों को सजावट के लिए बहुत पसंद किया जाता है, लेकिन इन फूलों के बीजों को सही तरीके से स्टोर करना भी बहुत ज़रूरी है. अगर आप चाहते हैं कि अगले सीजन में ये फूल फिर से खिलें, तो बीजों को सुरक्षित और सही तरीके से रखना होगा।
Plant Care

सीजनल प्लांट से बीजों को निकाल कर स्टोर करना न सिर्फ़ आपके पैसे बचाता है बल्कि आपको अपने बग़ीचे की पसंदीदा पौधों की निरंतरता बनाए रखने का अवसर भी देता है. गेंदा, अपराजिता गुलाब जैसे फूलों और सब्ज़ियों की पौधों से बीज निकालना बहुत आसान होता है.

जब पौधे पर फूल या फल पूरी तरह सूख जाएं तो उन्हें सावधानी से तोड़कर उनके अंदर से बीज निकाल लें. इन बीजों को अच्छी तरह से सुखाकर किसी भी एयर टाइट डिब्बे में या फिर काग़ज़ के लिफ़ाफ़े में रख लें. ठंडी या फिर सूखी जगह पर इन्हें स्टोर करें. इससे अगली सर्दियों में आप अपने बग़ीचे को बिना अतिरिक्त ख़र्च के हरा-भरा बना सकते हैं.

पौधे में से बीज कैसे निकालें (Plant Care)

अगर आप आप सोच रहे होंगे कि आख़िर पौधों मे से बीज कैसे निकालें जाते हैं, तो चलिए जान लेते हैं. पौधों से बीज निकालने के लिए फूलों को सुखाना सबसे ज़रूरी और पहला काम होता है. यदि आप पौधे से लंबे समय तक फूलों का आनंद लेना चाहते हैं तो खिले हुए फूलों को समय-समय पर तोड़ते रहें, लेकिन बीज तैयार करने के लिए कुछ फूलों को पौधे पर ही रहने दें.

काग़ज़ या पॉलीथिन बैग में स्टोर करें

विशेषकर अपराजिता जैसे पौधों में जहाँ फूल एक समय के बाद बीज में बदल जाते हैं, जब भी फूल फली का रूप ले लें तो उन्हें सावधानीपूर्वक तोड़कर उनके अंदर के बीज निकाल लेना चाहिए. फिर इन्हें काग़ज़ में लपेटकर पॉलीथिन बैग में स्टोर करें जिससे वे सुरक्षित रहें और उपयोग के लिए तैयार रहें.

गेंदें और गुलाब के फूलों से बीज निकालना बेहद आसान

गेंदें और गुलाब के फूलों से बीज निकालना और स्टोर करना बहुत आसान होता है, जिससे आप बाद में नए पौधों के लिए पैसे बचा सकते हैं. गेंदे के फूल को सुखाने के बाद हल्के हाथों से रगड़ें जिससे उसके बिच में मौजूद काले रंग की पंखुड़ियां बाहर आ जाएँ.

इन पंखुड़ियों को स्टोर करके अगली बार उपयोग करें. आप फूल को पौधे पर ही सूखने के लिए छोड़ सकती है या धूप में सुखाकर भी बीज तैयार कर सकती है. गुलाब के बीच निकालने के लिए फूल को सुखाकर उसके अंदर मौजूद छोटे छोटे हो निकालें और पेपर या पॉलिथिन में स्टोर करें.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews