चावल का पानी और बेकिंग सोडा क्यों है पौधों के लिए फायदेमंद? जानिए, कैसे करें इस्तेमाल

Plant Care: क्या आप चाहते हैं कि आपके पौधे हमेशा हरे-भरे और स्वस्थ रहें? तो चावल का पानी और बेकिंग सोडा का मिश्रण एक बेहतरीन और प्राकृतिक तरीका हो सकता है। चावल का पानी पौधों को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है, जिससे उनकी जड़ें मजबूत होती हैं।
Plant Care

Plant Care: हरे-भरे पौधे न सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ाने में मदद करते हैं बल्कि हमें ताजगी और ऑक्सीजन भी प्रदान करते हैं। इन पौधों को स्वस्थ और फूलों से भरा रखने के लिए उनकी सही देखभाल करना बहुत जरूरी है। बाजार में पौधों के लिए कई तरह के फर्टिलाइजर और खाद उपलब्ध है लेकिन क्या आप जानते हैं कि चावल का पानी और बेकिंग सोडा भी पौधों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।

यह दोनों ही चीज ऐसी हैं जो आपको अपने घर के किचन में आसानी से मिल जाएंगी, चावल का पानी पौधों को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है, जबकि बेकिंग सोडा मिट्टी के पीएच को संतुलित करने में मदद करता है, जिससे पौधे अच्छी तरह से बढ़ते हैं। इन प्राकृतिक उपायों से पौधों की सेहत में सुधार किया जा सकता है।

चावल का पानी

चावल के पानी में लेक्टोबेसिलिन नामक जीवाणु पाया जाता है जो पौधों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करता है साथ ही साथ पौधे की वृद्धि को भी बढ़ावा देता है। इसके अलावा चावल के पानी में स्टार्च विटामिन और मिनरल्स जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो पौधों को हरा भरा रखने और उन्हें फूलों से लदा बनाने में मदद करता है।

बेकिंग सोडा

चावल के पानी में ऐसे तत्व भी होते हैं जो कीट-पतंगों को दूर रखते हैं, जिससे पौधे स्वस्थ रहते हैं। वहीं, बेकिंग सोडा को मिट्टी के पीएच स्तर को संतुलित करने और पौधों को फफूंद और कीटों से बचाने के लिए प्रयोग में लाया जाता है, जिससे पौधे और भी ज्यादा स्वस्थ रहते हैं। इन प्राकृतिक उपायों का उपयोग करके आप अपने पौधों को स्वस्थ और सुंदर रख सकते हैं।

फ़र्टिलाइज़र को कैसे करें तैयार

पौधों को हरा भरा रखने और एक ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर बनाने के लिए सबसे पहले एक मुट्ठी चावल नहीं और उसे पानी से भरे गिलास में डालें। फिर इसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इस मिक्सर में कुछ बूंदें व्हाइट विनेगर यानी सिरका की डालें। चावल, बेकिंग सोडा और सिरका का यह मिक्सर अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे एक दिन के लिए छोड़ दें, ताकि अच्छे से तैयार हो सके।

अब इस तैयार मिक्सर को एक महीने में एक बार पौधे की मिट्टी में डालें। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इसे पौधों पर हर 15 दिन में एक बार इस्तेमाल करना है। ऐसा इसलिए क्योंकि बेकिंग, सोडा सिरका का अधिक उपयोग करने से पौधे की पत्तियों और जड़ें गल भी सकती है। इस प्राकृतिक फर्टिलाइजर का सही तरीके से उपयोग करने से आपके पौधे स्वस्थ और हरे भरे रहेंगे।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews