Plant Care: मानसून में गुड़हल के पौधे की देखभाल डालें ये एक सफेद चीज डालें, फूलों से भर जाएगी डाली

Plant Care: मानसून का मौसम भले ही सेहत के लिए नुकसानदायक हो, लेकिन गुड़हल के पौधे के लिए यह खिलने का मौसम होता है। थोड़ी सी देखभाल से आप अपने गुड़हल के पौधे को इस मौसम में भी खूब फूलों से भर सकते हैं। बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त खाद की बजाय, आज हम आपको एक ऐसी सफेद चीज के बारे में बताने वाले हैं जो आपके गुड़हल के पौधे के लिए एक बेहतरीन खाद का काम करेगी। वो है - अंडे के छिलके।
Astro Tips

Plant Care: मानसून की रिमझिम बारिश दिल को भले ही भाए, पेड़-पौधों के लिए ये मौसम थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मगर कुछ पौधे ऐसे भी हैं जो इसी मौसम में खिल उठते हैं, अपने चटख रंगों से बगीचे में जान डाल देते हैं। उन्हीं में से एक है हमारा प्यारा गुड़हल का पौधा। गुड़हल के फूलों की खूबसूरती का तो जवाब ही नहीं। बड़े-बड़े, खिले हुए, दो से तीन रंग में नज़र आने वाले ये फूल किसी भी आँगन की शोभा बढ़ा देते हैं। हर कोई चाहता है कि उसका गुड़हल हर मौसम में खूब फूलों से लदा रहे। मगर कई बार केमिकल युक्त खाद इस्तेमाल करने से पौधे को नुकसान भी पहुंच सकता है, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक आसान और प्राकृतिक नुस्खा, जिसकी मदद से आप मानसून में भी अपने गुड़हल के पौधे को खूब फूलों से भर सकते हैं। वो भी बिना किसी केमिकल के तो चलिए जानते हैं।

आज हम आपको एक ऐसा नुस्खा बताने जा रहे हैं जो आपके गुड़हल के पौधे को मानसून में भी खूब फूलों से भर देगा। वो है अंडे के छिलके से बनी खाद। जी हां, अंडे के छिलके, जिन्हें हम अक्सर फेंक देते हैं, वो आपके गुड़हल के लिए एक बेहतरीन खाद बन सकते हैं। इनमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे जरूरी पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो पौधे की वृद्धि और फूलों को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।

अंडे के छिलके की खाद कैसे बनाएं

सामग्री:

4-5 अंडे के छिलके
1/2 कप गुड़
1 लीटर पानी

विधि:

1. अंडे के छिलकों को धोकर अच्छी तरह सुखा लें।
2. छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।
3. एक बर्तन में पानी उबालें।
4. उबलते पानी में अंडे के छिलके और गुड़ डालें।
5. 10 मिनट तक उबालें।
6. गैस बंद करें और मिश्रण को ठंडा होने दें।
7. ठंडा होने के बाद, छिलकों को छानकर निकाल लें।
8. गुड़ वाला पानी गुड़हल के गमले में डालें।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews