सितंबर में इन 3 पौधों के बीज लगाएं, सर्दियों में देखें जादू

Plant: सितंबर में अपने बगीचे को सजाने के लिए इन 3 पौधों के बीज जरूर लगाएं। इन बीजों को गमले में बोने से सर्दियों में आपके बगीचे में रंग-बिरंगे और खूबसूरत फूल खिलेंगे।
gardening tips

Plant: बरसात का मौसम कई पौधों के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है वहीं कुछ पौधों को बरसात बिल्कुल भी नहीं जमती होती है। खासतौर पर सब्जियों के पौधे के लिए यह मौसम अच्छा माना जाता है। बारिश के मौसम में नए बीजों को लगाने से पौधों को तेजी से बढ़ने और कम देखभाल की आवश्यकता होती है। अगर आप बारिश के मौसम में बीजों की मदद से कोई पौधा उगाते हैं, तो ठंड तक वह पूरी तरह उग जाता है और फल फूल भी देने लगता है।

इस मौसम में बीजों को सही तरीके से लगाने और उचित खाद पानी देने से पौधे जल्दी अंकित होते हैं और उनकी वृद्धि तेज होती है। इस मौसम में मिट्टी में नमी बनी रहती है, जिससे बीजों को जल्दी अंकुरित होने में मदद मिलती है। खासतौर पर इस मौसम में बीज की मदद से गेंदा, डेहलिया, बैंगन, चुकंदर, ब्रोकली, टमाटर जैसे सब्जियों और फूलों के पौधे लगाए जा सकते हैं।

बैंगन (Brinjal)

सर्दियों के मौसम में बैंगन की डिमांड बढ़ जाती है, इसलिए बारिश के मौसम में सितंबर से पहले ही अपने बगीचे में बैगन के बीच लगाना एक बहुत ही अच्छा विचार है। ऐसा इसलिए क्योंकि बरसात के मौसम में पर्याप्त मात्रा में नमी मिलने से बैगन के बीच आसानी से अंकुरित होते हैं और पौधे जल्दी बढ़ते हैं। बरसात के दौरान मिट्टी में अच्छी नमी बनी रहती है जिससे बैंगन के पौधों को स्वस्थ और मजबूत होने में मदद मिलती है। इस तरह अगर आप अपने घर पर ही बरसात के मौसम में बैंगन के बीज बोते हैं तो आपको सर्दियों के मौसम में ताजा और स्वादिष्ट बैंगन खाने का मौका मिलेगा।

ब्रोकली (Broccoli)

अगर आप सर्दी के मौसम में स्वादिष्ट और ताजी ब्रोकली का स्वाद लेना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको अभी बरसात के मौसम में अपने घर के गमले या फिर बगीचे में ब्रोकली का पौधा लगा लेना चाहिए, वह भी बीजों की मदद से। अगर आप गमले में ब्रोकली का पौधा लगा रहे हैं तो सही तापमान और नमी का विशेष ध्यान रखें, जिससे पौधे जल्दी और स्वस्थ रूप से बढ़ेंगे। ऐसे मैं आप सर्दी का मौसम आते ही ताजी और कुरकुरी ब्रोकली का आनंद उठा सकते हैं।

डहेलिया (Dahlia)

सर्दियों के मौसम में डहेलिया के फूल रंग-बिरंगे और बड़े आकार होने के कारण घर के बगीचे और गमले में एक खास खूबसूरती प्रदान करते हैं। अगर आप चाहते हैं कि सर्दी का मौसम आते ही आपके डहेलिया के फूल खिल उठें, तो आपको बीज की मदद से सितंबर के महीने में ही गमले में पौधा लगाना चाहिए। डहेलिया के बीज करीबन 10 हफ्तों में अच्छे आकर के पौधे में बदल जाते हैं, इस तरह सर्दियों के मौसम में आपका बगीचा और बालकनी डहेलिया के फूल से आकर्षक लगेंगे।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews