अपनी छत और बालकनी को बनाएं मिनी फ्रूट गार्डन, कीवी-स्ट्रॉबेरी समेत लगाएं ये पौधे, जानें तरीका

Planting Tips: रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधों के अलावा लगाना चाहते हैं, अपने घर में फलों के पौधे और लेना चाहते हैं मौसमी फलों का आनंद, तो ऐसे में आपको कुछ आसान टिप्स अपनाकर फल वाले पौधे अपने घर की बालकनी और छत पर लगाना चाहिए।
Planting Tips

Planting Tips: आजकल कई लोगों को घरों में गार्डनिंग करने का शौक होता है, अपने इसी शौक के चलते लोग अब अपने घर में सिर्फ रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे ही नहीं लगते हैं बल्कि मौसमी फल और सब्जियां भी लगाना पसंद करते हैं, कुछ फल और सब्जियां ऐसी होती हैं जिन्हें लोग अपने घर में आसानी से लगा लेते हैं जैसे मिर्ची, टमाटर, हरा-धनिया, अमरूद, बेर आदि।

लेकिन कुछ फल ऐसे भी होते हैं, जिन्हें घर में लगाना लोगों को थोड़ा मुश्किल लगता है। इन्हीं फल वाले पौधों में से हैं स्ट्रॉबेरी, कीवी, ब्लूबेरी, अंगूर, पपीता आदि। थोड़ी मेहनत और सही गार्डनिंग टिप्स अपनाकर आप अपने पसंदीदा फल घर पर ही बहुत ही आसानी से उगा सकते हैं। आईए जानते हैं ऐसे कौन-कौन से फल है जिन्हें आप आसानी से घर पर उगा सकते हैं।

कीवी का पौधा (How to grow Kiwi Plant)

बालकनी में कीवी उगाना एक बेहतरीन और आसान ऑप्शन है, खासकर सर्दियों के मौसम में इसे आसानी से उगाया जा सकता है। अगर आप कीवी के पौधे में जल्द फल पाना चाहते हैं, तो किसी नर्सरी से 10 12 हफ्ते पुराना कीवी प्लांट ले सकते हैं।

इसके अलावा कीवी को बीज या पौधे दोनों से आसानी से उगाया जा सकता है। इसे उगाने के लिए मिट्टी अम्लीय होनी चाहिए, और पौधे को कम से कम 6 घंटे की धूप देना जरूरी है। आप इसे अपने घर की छत और बालकनी में आसानी से लगा सकते हैं।

स्ट्रॉबेरी का पौधा (How to grow Strawberry Plant)

स्ट्रॉबेरी एक ऐसा पौधा है जिसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है, इसे बालकनी और छत में आसानी से उगाया जा सकता है। सर्दियों का समय स्ट्रॉबेरी उगाने के लिए अच्छा माना जाता है।

इसे बीज से उगाने के लिए बीज को एक दिन पानी में भिगोकर रखें और फिर 1/4 इंच गहराई पर मिट्टी में लगाएं। नियमित पानी देने के साथ, तापमान का ध्यान रखें। 15 से 20 डिग्री सेल्सियस का तापमान इसकी ग्रोथ के लिए अच्छा माना जाता है।

अंगूर का पौधा (How to grow Grapes Plant)

अंगूर का पौधा भी बालकनी और छत पर लगाने के लिए अच्छा ऑप्शन है। इस पौधे को लगाने के लिए बड़े पोट और मजबूत ट्रेलिस की जरूरत होती है। इस पौधे की मिट्टी तैयार करने के लिए रेट और गोबर की खाद मिक्स करें।

इसे कटिंग या बीज से आसानी से उगाया जा सकता है। कटिंग से गमला उगाने के लिए नर्सरी से पौधा लाकर गमले में लगाएं और धूप वाली जगह पर रखें। जैसे-जैसे पता बड़ा होने लगे वैसे-वैसे बेलों को सहारा दें और हफ्ते में दो बार पानी जरूर दें

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews